16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली वाले सावधान! अगले 24 घंटे नहीं आएगा पानी, इन 12 मोहल्लों के लोग अभी भर लें बाल्टी

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल बोर्ड ने जारी किया बड़ा अलर्ट! कल सुबह 10 बजे से रोहिणी, बवाना और शालीमार बाग समेत दर्जनों इलाकों में नल सूखे रहेंगे। पाइपलाइन की मरम्मत के चलते 24 घंटे सप्लाई बंद रहेगी।

2 min read
Google source verification
delhi water crisis 17 march alert djb supply cut

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी के तीन प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए पानी की आपात कटौती की घोषणा की है। हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइपलाइन में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते 17 मार्च सुबह 10 बजे से लेकर 18 मार्च सुबह 10 बजे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस शटडाउन का सबसे ज्यादा असर रोहिणी, रिठाला और बादली विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले दर्जनभर मोहल्लों पर पड़ेगा। जल बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे कल सुबह होने वाली इस कटौती से पहले ही पर्याप्त पानी जमा कर लें और इसका इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि आपूर्ति बहाल होने में पूरे 24 घंटे का समय लगेगा।

अपनी जरूरत का पर्याप्त पानी स्टोर कर लें

दिल्ली जल बोर्ड की जारी ताजा अलर्ट के अनुसार, हैदरपुर प्लांट से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन में आई गंभीर क्षति के कारण आपूर्ति को तत्काल रोकना पड़ा है। बोर्ड के तकनीकी दल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हैं, ताकि सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। इस संकट को देखते हुए जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों को वैकल्पिक इंतजाम करने और आज ही अपनी जरूरत का पर्याप्त पानी स्टोर करने की सख्त सलाह दी है। हालांकि, आपात स्थिति के लिए विभाग ने मांग के आधार पर वॉटर टैंकर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, ताकि लोगों को ज्यादा किल्लत का सामना न करना पड़े।

किन-किन इलाकों में बंद रहेगी पानी आपूर्ति

रोहिणी- रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर 19, बादली इंडस्ट्रियल एयरिया फेज-1, 2, 3, सूरज पार्क, राजा विहार, प्रशांत विहार और आसपास के इलाकों में पानी आपूर्ति बंद रहेगी।

रिठाला- रिठाला के भी कई इलाकों में पानी नहीं आने की चेतावनी दी गई है। रिठाला में सेक्टर 16, सेक्टर 17, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी और आसपास के इलाकों दिक्कत रहेगी।

बादली- बादली के समयपुर, शिवपुरी, टीचर कॉलोनी, बादली गांव और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

इन नंबरों पर फोन करके मंगवा सकते हैं टैंकर

रोहिणी AC6 & 13- 8770530657, 9289138498

अवंतिका वाटर इमर्जेंसी- 0999902478, 9650755709, 8178020816, 9650094327, 9643575478

बादली- केवल पार्क- 9654708881 (JE)

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग