नई दिल्ली

मौसम का ट्रिपल अटैक! अगले 48 घंटों में ठंड-कोहरा और बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में अलर्ट

दिल्ली में ठंड, कोहरा और प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। IMD ने अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की वजह से मौसम बदलेगा। इस दौरान कहीं भारी बारिश तो कहीं कड़ाके की ठंड का प्रभाव देखा जाएगा।

3 min read
IMD issues Heavy Rain Alert

दिल्ली एनसीआर समेत पूरे भारत में ठंड का असर अब साफ-साफ दिखने लगा है। सुबह और रात के समय जहां कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो जा रही है, वहीं रात में पड़ने वाली कड़ाके की ठंड लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। बात अगर दिल्ली की करें तो यहां की हालत बहुत ही गंभीर है। दिल्ली में लोगों को मौसम की ट्रिपल मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि सुबह-सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य होती है और रात में सर्दी का तड़का लगता है। जबकि दिन में प्रदूषण के चलते लोगों को सांस लेना दूभर हो रहा है। वहीं कुछ राज्यों में मौसम अपने अलग ही रंग दिखा रहा है। यहां मानसून जाने के बाद भी बारिश का दौर अभी तक बना हुआ है। मौसम विभाग ने अब अगले 48 घंटों के लिए बारिश और कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है। यानी मौसम के हालात अभी और बिगड़ने वाले हैं।

ये भी पढ़ें

मौसम का मिजाज बदला! 48 घंटे आंधी-बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में कहर बरपाएगी शीतलहर

दिल्ली का AQI बेहद खराब

दिल्ली में AQI लेवल फिर से बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है, जिसे देखते हुए रेखा सरकार ने फिर से ग्रैप-4 लागू कर दिया है। बात अगर सोमवार की करें तो सुबह दिल्ली का एक्यूआई 457 रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। उसके साथ ही बढ़ते कोहरे और धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी बिल्कुल जीरो रही। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र सफदरजंग रहा, जहां विजिबिलिटी बिल्कुल नहीं थी और एयरपोर्ट के आसपास वाले इलाके में विजिबिलिटी 50 मीटर तक ही सिमट कर रह गई थी। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने सुबह और दोपहर में कोहरे की चेतावनी दी है।

कुछ इलाकों की स्थिति बहुत चिंताजनक

CPCB की रिपोर्ट्स के अनुसार वजीरपुर, रोहिणी और अशोक विहार के हालात बहुत ज्यादा खराब देखे गए हैं। यहां का 24 घंटों का एवरेज AQI 500 तक पहुंच गया है। यह स्तर बहुत ज्यादा खराब है और इसके ऊपर की स्थिति बहुत खतरनाक होती है। दिल्ली के 39 में से 38 स्टेशन की एयर क्वालिटी गंभीर और बेहद गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वहीं आनंद विहार और अक्षरधाम जैसे इलाकों में AQI 493 रिकॉर्ड किया गया। बारापुला फ्लाईओवर के पास 474 और द्वारका सेक्टर-14 में एक्यूआई 469 रहा।

इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी

IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम की वजह से पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा और हफ्ते के अंत तक बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान उत्तराखंड में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा, जहां न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। दिल्ली के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय सर्दी बढ़ रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

कड़ाके की ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 16 राज्यों में घना कोहरा और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। तेलंगाना और कर्नाटक में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। वहां आने वाले अगले 24 से 36 घंटे तक कोल्डवेव जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां होगी जमकर बारिश?

मानसून के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 15,16 और 17 दिसंबर के लिए कुछ राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें

नया पश्चिमी विक्षोभ मचाएगा तांडव! 24 घंटे बाद मौसम में बड़े उलटफेर की संभावना, IMD की नई भविष्यवाणी

Also Read
View All

अगली खबर