नई दिल्ली

गरीब को थमा दिया 222 करोड़ का बिल, बकाया देख किसान ने पीटा माथा… अब लगा रहा है बिजली विभाग के चक्कर

Electricity bill: नोएडा में एक किसान को बिजली विभाग ने 222 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। नियमित रूप से बिल जमा करने वाले किसान ने गलती का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम के दफ्तर का रुख किया, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई।
less than 1 minute read
Electricity department issued bill of 222 crore to poor farmer in Noida

Electricity bill:दिल्ली से सटे नोएडा जिले में एक किसान के पैरों तले उस वक्त जमीन खिसक गई जब बिजली विभाग ने उसे 222 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया। हर महीने बिल जमा करने वाला किसान भारी-भरकम बकाए की रकम देखकर घबरा गया और भागते हुए सीधे विद्युत निगम पहुंचा। आरोप है कि उसकी सुनवाई करने वाला वहां पर कोई मौजूद नहीं था।

आपको बता दें कि पूरा मामला नोएडा के चिपियाना खुर्द का है, जहां के निवासी विपिन यादव के पास 1000 मीटर का भूखंड है और वहीं पर उन्होंने 5 किलोवॉट का कमर्शियल चार्जिंग कनेक्शन लिया है। विपिन के अनुसार, वह हर महीने बिजली का बिल जमा कर देते हैं। उनका कहना है कि इसी कमर्शियल चार्जिंग कनेक्शन का सात महीने का बकाया बताकर 222 करोड़ रुपये का बिल भेजा गया। बिल देखते ही विपिन सीधे विद्युत निगम पहुंचे। आरोप है कि वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। घर के पास लगे शिविर में जब वह पहुंचे और अपना बिजली बिल चेक कराया तो सामने आया कि करीब 222 करोड़ रुपये बकाया है। हालांकि, जब बिजली बिल डाउनलोड करने का प्रयास किया गया तो केवल मई माह का बिल डाउनलोड हो रहा था।

निगम की ओर से आश्वासन

करोड़ों का बिल लेकर विपिन ने इटेडा स्थित सबस्टेशन पर संबंधित अधिकारी से बात की, लेकिन वहां भी कोई उपाय नहीं मिला। वहीं, निगम की तरफ से बिल सुधारने का आश्वासन मिला है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शिवम त्रिपाठी ने बताया कि सिस्टम पर तकनीकी समस्या के कारण यह बिल जनरेट हो सकता है। यह बिल उपभोक्ता तक नहीं पहुंचता है और सिस्टम पर ही होल्ड हो जाता है। उपभोक्ता को सही बिल ही भेजा जाएगा।

Updated on:
30 Dec 2025 02:52 pm
Published on:
30 Dec 2025 02:51 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील