नई दिल्ली

बजट नहीं, ‘एक लाख करोड़ का घोटाला’ है; AAP ने बोला बड़ा हमला

Budget Delhi 2026 : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली का ₹1,03,700 करोड़ का दूसरा बजट पेश कर कई जरूरी घोषणाएं कीं। हालांकि, इस वित्तीय योजना पर विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने तीखा प्रहार किया है। AAP ने इन आंकड़ों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक 'फर्जी बजट' करार दिया और सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए।

2 min read
Mar 24, 2026

Budget Delhi 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली का ₹1,03,700 करोड़ का दूसरा बजट पेश करते हुए कई बड़ी घोषणाएं कीं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने इसे 'फर्जी' बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बजट की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा में ₹1 लाख करोड़ के खर्च पर पूछे गए सवालों के केवल गोलमोल जवाब मिले हैं। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ₹75 हजार करोड़ के बजट में ही मोहल्ला क्लिनिक, मुफ्त बिजली-पानी, विश्वस्तरीय स्कूल-अस्पताल और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं दे रहे थे, जबकि वर्तमान बजट में जनता के लिए कुछ भी ठोस नहीं है।

उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक बंद कर दिए। हजारों पेंशनें रोक दीं। 8 लाख राशन कार्ड बंद कर दिए। बस मार्शलों को रोक दिया। डीटीसी बसों से कंडक्टरों को निकाल दिया। इतना बोझ कम हो गया तो एक लाख करोड़ रुपए गए कहां। जो अस्पताल पूरी करने की बात कही गई थी वह नहीं किए, डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती भी नहीं की। उन्होंने कहा, बीजेपी सरकार की फायर ब्रिगेट के पास एक 30 फुट की एल्युमिनियम की सीढ़ी नहीं है।

ये भी पढ़ें

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आईं दो बहनें, एक की हुई दर्दनाक मौत… ईद मनाने आई थी मौसी के घर

एक लाख करोड़ की लूट दिल्ली में चल रही है

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में पहले केजरीवाल के समय में अगर एक करोड़ का एस्टिमेट बनता था तो उसका टेंडर किया जाता था और वो 55 लाख का होता था। आज बीजेपी की सरकार में एक करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट होता है और 95 लाख में वो काम किया जाता है। 40-40 लाख रुपए का मार्जिन एक साल में बढ़ गया। इसी तरह एक लाख करोड़ की लूट दिल्ली में चल रही है और ये पैसा अफसरों से लेकर नेताओं तक में बंट रहा है।

जमीन पर कोई काम नहीं करती सरकार ( Budget Delhi 2026)

वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, रेखा गुप्ता सरकार ने हवा हवाई बजट पेश करके फर्जीवाड़ा कर दिया है। सरकार केवल कागजों में आंकड़ें लिख देती है लेकिन जमीन पर कोई काम ही नहीं किया जाता है। पिछला बजट सरकार ने केवल नाम बदलने और फर्जीवाड़ा करने में खर्च किया है। सरकार को मालूम है कि उनके खोखले और फर्जी बजट की पोल AAP के विधायक खोल देंगे, इसलिए हमें सदन में नहीं आने दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

ICU के बाहर हनुमान चालीसा थामे मां, हरीश राणा की अंतिम घड़ियों में बेबस ममता

Also Read
View All

अगली खबर