नई दिल्ली

‘ देश में एक क्रांति होने जा रही है… भयंकर मारकाट होगी’, मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने की भविष्यवाणी

Avadh Ojha: कोचिंग शिक्षक और AAP के पूर्व नेता अवध ओझा ने एक इंटरव्यू में देश के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भारत में ‘भयंकर मारकाट और क्रांति’ जैसी स्थिति बन सकती है।

2 min read
अवध ओझा की फोटो

Avadh Ojha: अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर कोचिंग शिक्षक और आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व नेता अवध ओझा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। राजनीति से संन्यास लेने के कुछ ही महीनों बाद ओझा ने देश के भविष्य को लेकर एक सनसनीखेज 'भविष्यवाणी' की है। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भारत में 'भयंकर मारकाट और क्रांति' की स्थिति पैदा हो सकती है।

अवध ओझा ने वैश्विक हालातों और अर्थव्यवस्था को इस संभावित क्रांति का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश की अर्थव्यवस्था या बैंकिंग सिस्टम धराशायी होगा, उस दिन स्थितियां अनियंत्रित हो जाएंगी। ईरान-इजरायल युद्ध का असर: ओझा के मुताबिक, 'यदि ईरान-इजरायल युद्ध बढ़ता है और दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में केवल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की सप्लाई रुक जाती है, तो भूखा व्यक्ति मरने से पहले मारने पर उतारू हो जाएगा।'

ये भी पढ़ें

Delhi High Court: आबकारी नीति केस में अरविंद केजरीवाल को नोटिस, ED की याचिका पर 29 अप्रैल को सुनवाई

इतिहास का दिया हवाला

उन्होंने फ्रांस और रूस की क्रांतियों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब जनता के पास रोटी नहीं बचती, तब वे महलों के सामने खड़े हो जाते हैं। रूस में भी जब सेना को निहत्थे लोगों पर गोली चलाने को कहा गया, तो किसानों के बेटों (सैनिकों) ने जनता का साथ दिया और क्रांति हो गई।

'मैं तो चीन चला जाऊंगा'

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि ऐसी स्थिति में वह क्या करेंगे, तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'मैं तो चीन निकल जाऊंगा। वहां मेरी पूरी व्यवस्था है, दोस्त हैं और उनका अपना बिजनेस है। हम वहां चले जाएंगे।' उनके इस मजाकिया लहजे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

केजरीवाल की तारीफ और पीएम मोदी पर तंज

राजनीति पर बात करते हुए ओझा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन की जमकर सराहना की। साथ ही, पटपड़गंज सीट से अपनी चुनावी हार का जिक्र करते हुए उन्होंने एक दिलचस्प दावा किया। ओझा ने कहा कि उन्हें हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्रतिद्वंद्वी के पैर तक छू लिए थे।

क्रांति के बाद सुधार की उम्मीद

इतनी डरावनी भविष्यवाणी करने के बावजूद अवध ओझा ने एक सकारात्मक पहलू भी रखा। उनका मानना है कि इस 'भयंकर मारकाट' और क्रांति के बाद ही देश की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और भारत एक बेहतर राष्ट्र बनकर उभरेगा।

ये भी पढ़ें

250 गोलियां, हर पल सिर पर बंदूक… ईरान में बंधक इंजीनियर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Updated on:
01 Apr 2026 04:51 pm
Published on:
01 Apr 2026 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर