नई दिल्ली

‘बकरा हलाल होते देखा है, आओ दिखाते हैं’: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र की हत्या, 5 मुस्लिम युवकों पर आरोप

Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या प्रताप को चाकू मारकर हत्या करने के मामले में नामजद चार आरोपियों में से तीन को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरहान, आसिफ और नवाब को गिरफ्तार किया है।

3 min read
17 वर्षीय मृतक छात्र सूर्य प्रताप (Photo: X/@treeni)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले (Ghaziabad) के खोड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने बताया कि घायल छात्र ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार निवासी सूर्या प्रताप के रूप में हुई है। वह कक्षा 11 का छात्र था और स्थानीय निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। परिवार की शिकायत के अनुसार, घटना 28 मई की दोपहर करीब 3:30 बजे नवनीत विहार स्थित चौधरी स्कूल के पास हुई।

ये भी पढ़ें

मुंबई में बकरीद पर तनाव: मीरा रोड के बाद घाटकोपर और गोरेगांव में बवाल, BJP नेता बोले- खुले में कुर्बानी नहीं होने देंगे

घटनास्थल पर पहले बुलाया, फिर घोंपा चाकू- परिवार का आरोप

मृतक के बड़े भाई यश ने खोड़ा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी असद और उसके साथियों ने सूर्या प्रताप को पहले घर के पास बुलाया और फिर जानलेवा हमला किया। यश के अनुसार, घटना के समय सूर्य अपने दोस्तों आयुष और विक्की के साथ था। इसी दौरान उसकी मुलाकात असद से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर असद ने सूर्य के पेट में कई बार चाकू से वार कर दिए।

परिजनों का कहना है कि आरोपी असद और सूर्या एक-दूसरे को पहले से जानते थे और करीब आठ महीने पहले दोनों के बीच मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच फिर दोस्ती हो गई थी।

मृतक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक मुस्लिम युवक ने बकरीद के अवसर पर अपने घर आने का निमंत्रण दिया था। जब वे वहां पहुंचे तो कथित रूप से असद मिल गया।

आयुष और विक्की ने पुलिस को बताया की असद ने सूर्या से पूछा, “तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? जिस पर सूर्या ने जवाब दिया, नहीं। फिर असद ने कहा कि मेरे साथ आओ दिखाते हैं। इस पर सूर्या ने मना कर दिया और जाने लगा, जिसके बाद आरोपी असद ने उसे गालियां देना और अपशब्द कहना शुरू कर दिया। जब सूर्या ने असद का विरोध किया तो उसने चाकू निकालकर सूर्या के पेट में कई बार वार कर दिया और बाद में भाग गया।“

जिसके बाद आयुष और विक्की ने सूर्या के परिवार वालों को सूचना दी और सूर्या को पास के अस्पताल ले जाया गया। फिर परिवार वाले उसे गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गए। लेकिन शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पांच मुस्लिम युवकों पर आरोप, 3 गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की। शुरुआत में मामला हत्या के प्रयास के तहत दर्ज किया गया था, लेकिन छात्र की मौत के बाद इसे हत्या के मामले में बदला गया। पुलिस ने बताया कि परिवार ने अपनी शिकायत में पांच मुस्लिम युवकों पर आरोप लगाया है।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

डीसीपी धवल जायसवाल ने कहा कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

संवेदनशील स्थिति को देखते हुए खोड़ा थाना क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें

रिश्ते शर्मसार! सौतेली मां के साथ युवक के थे अवैध संबंध, पकड़े जाने पर दोनों ने की खुदकुशी
Updated on:
30 May 2026 12:14 pm
Published on:
30 May 2026 12:02 pm
Also Read
View All