नई दिल्ली

सब मेरी ही गलती है…दोस्त के साथ खाटू श्याम गई महिला के साथ दरिंदगी की दास्तां सुनकर दंग रह गई पुलिस

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद की एक विवाहित महिला ने खाटू श्याम दर्शन के बहाने राजस्थान के होटल में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद से एक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। महिला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में अपने पति के साथ रहती है। घर में आर्थिक तंगी होने की वजह से महिला का संपर्क एक व्यक्ति से हुआ, जिसने पहले उसे सहानुभूति देकर जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने माना भी कि कहीं न कहीं उसकी ही गलती है, उसे आरोपी की बातों में नहीं आना चाहिए था और न ही खाटू श्याम दर्शन के लिए जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें

पीठ की हड्डी चटकाने के बहाने बिस्तर पर पटका फिर…नाबालिग शूटर ने बताई फाइव स्टार होटल रूम की पूरी सच्चाई

नौकरी की तलाश में थी महिला

महिला ने बताया कि लंबे समय से उनके घर में पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी चल रही थी। इस वजह से वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान महिला की मुलाकात उसी सोसाइटी में रहने वाले रवि वर्मा से हुई। रवि ने महिला को बताया कि वह खुद गाजियाबाद में कपडों का व्यापार करता है। इस सिलसिले में वह महिला की मदद कर सकता है। लेकिन उसने महिला को कहा कि वह अभी तो कुछ दिनों के लिए काम के लिए कहीं बाहर जा रहा है, लेकिन वह जब वापस आ जाएगा तो वह उसकी जरूर मदद करेगा। इतना ही नहीं उसने महिला के घर आकर राशन और जरूरी सामान भी दिया। इसके बाद महिला रवि को शुभचिंतक समझने लगी और इसी वजह से उनके बीच दोस्ती हो गई।

डराकर जाल में फंसाया

महिला ने बताया कि इसी बीच उसके पति का एक्सीडेंट हो गया था। इस मुश्किल समय में रवि सहानुभूति दिखाने के लिए कपड़े और मिठाइयां लेकर महिला के घर आया था। जब महिला ने उसे पूरा बताया कि उसके पति के साथ कैसे दुर्घटना हुई तो रवि ने इस एक्सीडेंट को खाटू श्याम के दर्शन नहीं करने से जोड़ दिया और कहा कि उनकी नाराजगी की वजह से ऐसा हुआ है। यह सुनकर महिला ने भावुक होकर उसके साथ खाटू श्याम के दर्शन के लिए हां कर दी।

पानी में कुछ मिलाने का आरोप

महिला का कहना है कि 16 नवंबर 2025 को आरोपी उसे खाटू श्याम के दर्शन के लिए साथ लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद उसने सुबह जल्दी दर्शन का बहाना लगाया और नहाने के लिए एक होटल में कमरा बुक कर लिया। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे होटल में ले जाकर पानी पिलाया था। पानी पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि रवि ने पानी में कुछ मिलाया था। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसकी इस हालत का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसके बाद उसको ब्लैकमेल करने लगा।

मामले में एफआईआर हुई दर्ज

ब्लैकमेलिंग से परेशान होने के बाद महिला ने पुलिस से मदद ली। शुरुआत में यह मामला राजस्थान में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन बाद में उसे वापस गाजियाबाद लौटाया गया क्योंकि इस मामले की शुरुआत गाजियाबाद से ही हुई थी। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के अनुसार, 8 जनवरी को इस मामले में नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें

जज साहब! मेरे पूर्व पति ने कई बार…दिल्ली हाईकोर्ट में दादा-चाचा को खोने वाली महिला ने बताई आपबीती, पुलिस पर बड़ा आरोप

Also Read
View All

अगली खबर