नई दिल्ली

पंखे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता सीमा का शव अपने ही कमरे में पंखे से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Mar 19, 2026

Greater Noida Crime: शादी की सात फेरों वाली कसमें, नए घर के सुनहरे सपने और दो मासूम बच्चों की किलकारियां… ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में रहने वाली 24 वर्षीय सीमा की दुनिया इन्हीं के इर्द-गिर्द सिमटी थी। लेकिन किसे पता था कि जिस घर को उसने अपना समझा, वही उसकी आखिरी मंजिल बन जाएगा। मंगलवार की दोपहर जब सीमा का शव पंखे से लटकते दुपट्टे के फंदे पर झूला, तो न केवल न एक जिंदगी खत्म हुई, बल्कि दो मासूमों के सिर से मां का साया भी हमेशा के लिए उठ गया। मायके वालों की चीखें आज एक ही सवाल पूछ रही हैं क्या दहेज की भूख एक मां की ममता और एक बेटी की जिंदगी से भी बड़ी हो गई?

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता सीमा का शव अपने ही कमरे में पंखे से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ससुराल वालों पर दहेज का आरोप

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हल्दौनी गांव में दहेज की खातिर एक और विवाहिता की जिंदगी खत्म होने का मामला सामने आया है। यहां 24 वर्षीय सीमा का शव उसके कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। मंगलवार को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।

दहेज के लिए हत्या का आरोप

सीमा के दो छोटे बच्चे भी हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर