नई दिल्ली

ग्रेटर नोएडा: फल बेचने वाला बना हत्यारा, महिला कस्टमर की हत्या के पीछे क्या थी वजह? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में एक फल बेचने वाले ने अपनी महिला कस्टमर की हत्या कर दी। पुलिस जांच में आए सच ने सबको हैरान कर दिया है, जिससे पूरे इलाके के दहशत में डाल दिया है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Greater Noida Murder: ग्रेटर नोएडा में एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। एक फल बेचने वाले ने अपनी रेगुलर कस्टमर को मार दिया। शुरुआत में जब महिला का शव पुलिस को मिला तो यह मर्डर एक मिस्ट्री की तरह था। लेकिन पुलिस ने जब इस मामले की गहराई से जांच की तो इस केस की एक के बाद एक करके परतें खुलीं और पूरा सच सामने आया। जांच में सामने आया कि महिला और उस फल बेचने वाले के साथ थोड़ी बातचीत होती थी और उसके चलते उन दोनों के बीच गलतफहमी हुई और उसी गलतफहमी के चलते महिला इतनी बड़ी वरादात का शिकार बनी।

ये भी पढ़ें

सब मेरी ही गलती है…दोस्त के साथ खाटू श्याम गई महिला के साथ दरिंदगी की दास्तां सुनकर दंग रह गई पुलिस

घर से कुछ दूर मिला महिला का शव

सोमवार सुबह एक स्थानीय व्यक्ति ने सड़क के किनारे खड़ी एक कार के नीचे महिला का शव देखा। शव को देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला का शव जिस हालत में था, उससे पुलिस को यह मामला संदिग्ध लगा। आसपास के लोगों को जैसे ही पता लगा कि महिला का शव मिला है, आसपास में अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार महिला का शव उसके घर से सिर्फ 50 मीटर दूर मिला।

एक साल पहले ही आई थी महिला नोएडा

मृतका की चाची ने बताया कि महिला के पिता की सात साल पहले और मां की पांच साल पहले मौत हो गई थी। कॉल सेंटर में जॉब लगने की वजह से महिला एक साल पहले ही अपने भाई के साथ नोएडा आई थी। मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन काम से हर रोज 9 बजे तक घर आ जाती थी। साथ ही अगर कभी देरी होती थी तो वह उसे कॉल करके पहले ही बता देती थी। लेकिन रविवार रात वह 9 बजे आई ही नहीं और न ही कोई सूचना दी। बहुत देर रात तक इंतजार करने के बाद मृतका के भाई ने अपनी चाची को भी फोन करके बताया कि उसकी बहन अब तक काम से लौटकर घर नहीं आई है। इस वजह से पूरी रात सब लोग बहुत परेशान रहे।

जानिए मर्डर की क्या थी वजह

पुलिस ने जब इस मामले में घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज निकाली, जिसमें उन्होंने महिला की हर मूवमेंट पर नजर डाली, तो पुलिस को इस मामले में उसी इलाके में एक फल बेचने वाले पर शक हुआ। उसके बाद पुलिस ने उसको ट्रैक किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान फल बेचने वाले ने बताया कि महिला उसकी रेगुलर कस्टमर थी। वह अक्सर उसकी दुकान से फल लेकर जाती थी। इसके दौरान उसकी महिला से बातचीत हो जाती थी। उसी के चलते वह उस महिला से प्यार कर बैठा और उसे गलतफहमी थी कि महिला भी उसे पसंद करती है।

गलतफहमी ने लिया मर्डर का रूप

इसी गलतफहमी के चलते उसने महिला को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, लेकिन महिला ने उसे साफ मना कर दिया। शादी के लिए ना सुनकर फल बेचने वाला अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया। गुस्से में वह अपना आपा खो बैठा और महिला की जान ले बैठा। जानकारी के अनुसार फल बेचने वाले का नाम सतीश है। वह भी ग्रेटर नोएडा का ही रहने वाला है और वह पहले से ही शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी थे। पुलिस जब सतीश को पकड़ रही थी तो उसने भागने का प्रयास किया था, जिस वजह से थोड़ी मुठभेड़ हो गई थी।

ये भी पढ़ें

बचाओ-बचाओ, अरे कोई बचाओ…कबाड़ गोदाम से आ रही आवाज पर दौड़े लोग, पास पहुंचते ही उल्टे पैर भागे

Also Read
View All

अगली खबर