नई दिल्ली

अकेला जज खारिज नहीं कर सकता मामला…छुट्टियों में खुलेगा हाईकोर्ट! जजों की डेटवाइज लगी ड्यूटी

दिल्ली हाईकोर्ट ने विंटर वेकेशन के दौरान भी जरूरी मामलों की सुनवाई जारी रखने का फैसला लिया है। 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक किन जजों की बेंच सुनवाई करेगी, इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
2 min read
Delhi High Court
Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने शीतकालीन अवकाश को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। कोर्ट की तरफ से जारी की गई नोटिफिकेशन में बताया गया कि हाईकोर्ट में 25 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा। हालांकि कोर्ट पूरी तरह से बंद नहीं रहने वाला है। कोर्ट ने जनता से जुड़े जरूरी और तत्काल मामलों की सुनवाई को लिए बड़ा फैसला लिया है। नोटिफिकेशन में तत्काल सुनवाई के लिए जजों की विशेष बेंच और रोस्टर की घोषणा की गई है। अदालत ने इस बात का खास ख्याल रखा है कि छुट्टियों के कारण किसी भी जरूरी मामले की सुनवाई में देरी नहीं हो।

किन किन जजों की बेंच कब करेगी सुनवाई?

हाईकोर्ट प्रशासन ने छुट्टियों के दौरान तत्काल मामलों की सुनवाई के लिए अलग-अलग बेंच तय की है। 25 से 28 दिसंबर तक जस्टिस विकास महाजन और जस्टिस विनोद कुमार मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके बाद 29 और 30 दिसंबर को जस्टिस सचिन दत्ता और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच सुनवाई करेगी। नए साल की शुरुआत मतलब 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जस्टिस सचिन दत्ता और जस्टिस अनीश दयाल कार्यभार संभालेंगे। वहीं 2 से 4 जनवरी तक जस्टिस शैल जैन और जस्टिस मधु जैन मामलों को देखेंगे। साथ ही कोर्ट ने कहा कि नाम दिए गए जज डिवीजन बेंच के रूप में काम करेंगे।

कोर्ट की टाइमिंग क्या रहने वाली है?

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि विंटर वेकेशन के दौरान अदालत सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, सप्ताह में तीन दिन बैठेगी। कोर्ट की कार्यवाही सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी दिन किसी मामले की सुनवाई पूरी नहीं होती है तो उस मामले की सुनवाई अगले वर्किंग डे में की जाएगी। साथ ही अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर किसी वजह से बेंच का एक जज उपस्थित नहीं हो पाता है तो दूसरा जज अकेला ही सुनवाई आगे बढ़ाएगा। लेकिन इसमें कोर्ट ने एक शर्त भी रखी है कि अकेला जज कभी किसी मामले को खारिज नहीं कर सकता है।

Updated on:
26 Dec 2025 10:48 am
Published on:
25 Dec 2025 08:59 pm
Also Read
View All
E20 पेट्रोल विवाद: हरदीप सिंह पुरी के बयान पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा- इतना घमंड अच्छा नहीं, लोगों की बात सुनें

बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, तिरपाल लगाने की मांग पर पुलिस-प्रदर्शनकारियों में बहस; अफसर के पैरों में गिरे अभिजीत दीपके

दिल्ली में DDA का ‘मिशन मोड’ अभियान, 57 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा सिल्ट हटाई; डीसिल्टिंग में 70% की बढ़ोतरी

दिल्ली की बदहाली पर बरसे केजरीवाल: बोले-‘हर तरफ बाढ़ और कचरे के ढेर, BJP ने 1 साल में शहर को कर दिया बर्बाद’

दिल्ली हाई कोर्ट में सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, ‘काला हिरण’ फिल्म के मेकर्स के खिलाफ अब कल सुनी जाएगी दलील