नई दिल्ली

गर्मी ने बढ़ाई बिजली की खपत पिछले पांच दिन में बिजली की मांग अब तक की सर्वाधिक

तेज गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग जबरदस्त बढ़ गई है। पिछले पांच दिन में बिजली की खपत पिछले सालों की तुलना में सर्वाधिक रही है। गुरुवार को अब तक की सर्वाधिक मांग 270.82 गीगावाट रही। शुक्रवार को इसमें थोड़ी कमी आई पर फिर भी यह दूसरी सर्वाधिक मांग रही। हालांकि उर्जा मंत्रालय का दावा है कि वे मांग को पूरा कर रहे हैं लेकिन देश के कई हिस्सों से लोग बिजली कटौती की शिकायत भी कर रहे हैं। उर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली के संयमित उपयोग की अपील भी की है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। तेज गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग जबरदस्त बढ़ गई है। पिछले पांच दिन में बिजली की खपत पिछले सालों की तुलना में सर्वाधिक रही है। गुरुवार को अब तक की सर्वाधिक मांग 270.82 गीगावाट रही। शुक्रवार को इसमें थोड़ी कमी आई पर फिर भी यह दूसरी सर्वाधिक मांग रही। हालांकि उर्जा मंत्रालय का दावा है कि वे मांग को पूरा कर रहे हैं लेकिन देश के कई हिस्सों से लोग बिजली कटौती की शिकायत भी कर रहे हैं। उर्जा मंत्रालय ने शुक्रवार को बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली के संयमित उपयोग की अपील भी की है।

कूलिंग उपकरणों से बढ़ी डिमांड

देश में गर्मी की स्थिति के दोपहर में दो से चार के बीच पीक टाइम के रूप में सामने आ रहा है। मंत्रालय के अनुसार इस समय कूलिंग उपकरणों के कारण मांग में बढ़ोतरी हो रही है। दिन में सोलर पॉवर का सहयोग मिलने से जहां बिजली आपूर्ति की जाती है वहीं रात में सौर उर्जा नहीं मिलने से बिजली का इंतजाम एक बड़ा संकट बन जाता है। हालांकि मंत्रालय दावा कर रहा है कि गैर सौर उर्जा घंटों में भी मांग को पूरा किया जा रहा है लेकिन दिन में सौर उर्जा की हिस्सेदारी बड़ी रहती है। वहीं गुरुवार को अब तक के सर्वाधिक पीक डिमांड को पूरा करते में थर्मल की हिस्सेदारी 62.8%, सोलर की 22.0%, पवन की 5.0%, जलविद्युत की 5.8% थी।

पिछले चार दिन में कैसे बढ़ी बिजली की मांग

18 मई 257.37 गीगावाट
19 मई260.45 गीगावाट
20 मई265.44 गीगावाट
21 मई270.82 गीगावाट
22 मई 267.5 गीगावाट
Published on:
23 May 2026 11:33 am
Also Read
View All