30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के गोविंदपुरी मां-बेटे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Govindpuri Murder Accused Arrested: गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या के आरोपी सौरभ को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Google source verification
Govindpuri Double Murder Case

गोविंदपुरी डबल मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन

Govindpuri Double Murder Case: दिल्ली के गोविंदपुरी में मां-बेटे की हत्या के आरोपी सौरभ को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह घाटी पार्क में छिपा हुआ है। जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची और सरेंडर करने के लिए कहा, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सौरभ के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मां-बेटे पर किए गए थे ताबड़तोड़ चाकू से वार

20 मई की रात गोविंदपुरी इलाके में शारदा साहू और उनके 14 साल के बेटे खुशहाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों पर चाकू से कई बार हमला किया गया। शारदा के शरीर पर 10 से ज्यादा और बेटे खुशहाल साहू के शरीर पर 8 से ज्यादा घाव मिले थे।

लूटपाट के लिए रची गई थी साजिश

आरोपी सौरभ ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया। सौरभ मृतक महिला शारदा का चचेरा भाई है और परिवार से परिचित होने के कारण उसे घर और परिवार की गतिविधियों की पूरी जानकारी थी। मामले में सामने आया था कि घर से 12 लाख कैश और जेवर गायब थे।

मृतक के परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले विष्णु साहू ने पांच-पांच लाख रुपये की दो कमेटियां छुड़ाई थीं। परिवार का आरोप है कि आरोपी को इस रकम की जानकारी थी और उसने पैसों व गहनों को लूटने के मकसद से वारदात को अंजाम दिया।

घर पर अकेले थे मां-बेटे

घटना जिस समय हुई, उस समय घर पर दोनों मां-बेटे अकेले थे। मृतका के पति बाजार गए हुए थे। जब उन्होंने बाजार से लौटकर दरवाजा खोला तो उन्होंने पत्नी और बेटे को खून से लथपथ पाया। उन्होंने यह देखकर तुरंत पुलिस को फोन किया और मामले की जानाकरी दी। पुलसि ने मौके पर आकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग