नई दिल्ली

‘इन 3 शर्तों पर खत्म करूंगा अनशन’, सोनम वांगचुक का ऐलान, इधर संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात

CJP Protest: सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए रखी 3 शर्तें। वहीं, दिल्ली में CJP के संसद मार्च को लेकर जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
CJP parliament march, Safdarjung Hospital Delhi
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा | फोटो सोर्स-ANI

CJP Protest Jantar Mantar: सोनम वांगचुक ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपना अनशन (भूख हड़ताल) खत्म करने के लिए सरकार और विपक्षी नेताओं के सामने 3 बड़ी शर्तें रखी हैं। अस्पताल में हिरासत में होने के बावजूद वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए अपना संदेश सरकार तक पहुंचाया है। वहीं दूसरी तरफ, आज 20 जुलाई को उनके संगठन CJP के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जंतर-मंतर और संसद भवन के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने के लिए रखी ये 3 शर्तें

सफदरजंग अस्पताल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बात रखते हुए सोनम वांगचुक ने कहा कि वे अपना अनशन 20 जुलाई को खत्म कर देंगे, अगर सरकार इनकी ये शर्तें मान लेती है तो-

  • पहली शर्त- सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था में हाल ही में हुई कमियों और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करें।
  • दूसरी शर्त- अगर वे और उनके CJP के साथी संसद तक जाते हैं, तो अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के सांसद उन्हें भरोसा दें कि वे इस मुद्दे को संसद के अंदर उठाएंगे।
  • तीसरी शर्त- अगर खराब सेहत या पाबंदियों की वजह से वे संसद नहीं जा पाते हैं, तो विभिन्न दलों के सांसद और नेता खुद अस्पताल आकर उन्हें उपरोक्त आश्वासन दें।

अस्पताल में 'अवैध हिरासत' का लगाया आरोप

सोनम वांगचुक ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल में अवैध तरीके से रोक कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के अंदर उनके घूमने-फिरने, अपनी बात रखने और लोगों से बातचीत करने की आजादी पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। इसके बावजूद वे अपनी मांगों पर मजबूती से अड़े हुए हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सोनम वांगचुक के संगठन CJP के संसद मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जंतर-मंतर और संसद की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों को संसद की तरफ बढ़ने से रोका जा सके।

Updated on:
20 Jul 2026 07:37 am
Published on:
20 Jul 2026 07:10 am