नई दिल्ली

जेठ के साथ यौन संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी को दी भयंकर सजा, हैरान रह गई पुलिस

Woman Harassment Case: गाजियाबाद में एक मुस्लिम महिला ने अपने पति पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परेशान होकर महिला ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है और पुलिस इस मामले में अब जांच कर रही है।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर

Woman Harassment Case: गाजियाबाद से एक बहुत चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा मुस्लिम महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह उसे अपने ही बड़े भाई से रिश्ता बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। महिला का कहना है कि यह सब काफी समय से चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई थी। जब बात हद से पार हो गई तो उसने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने मामले को महिला की इज्जत और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए शिकायत दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सब मेरी ही गलती है…दोस्त के साथ खाटू श्याम गई महिला के साथ दरिंदगी की दास्तां सुनकर दंग रह गई पुलिस

जेठ से संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव

महिला ने बताया कि उसके पति ने बुधवार को उस पर उसके जेठ से अवैध संबंध बनाने के लिए बहुत दबाव बनाया। आगे महिला ने कहा कि जब उसने संबंध बनाने के लिए साफ इनकार किया तो उसका पति उस पर दबाव बनाने लगा। उसके बाद भी जब महिला नहीं मानी तो उसके पति ने सास को फोन करने को कहा। जब महिला ने फोन मिलाया तो सास को गवाह के रूप में रखकर महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

जेठ और ननद भी इसमें शामिल

साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि इस तरह का दबाव उस पर काफी लंबे समय से बनाया जा रहा था। उसके अनुसार इस पूरे मामले में उसका जेठ भी शामिल था। साथ ही उसके पति की चार बहनें भी इसमें शामिल थीं। इस वजह से महिला पूरी तरह से असहाय महसूस कर रही थी। उस पर परिवार के सभी सदस्य मिलकर मानसिक दबाव बना रहे थे। काफी लंबे समय से वह इस मामले में चुप रही लेकिन आखिर में उसने मदद के लिए पुलिस के दरवाजे खटखटाए। महिला ने पुलिस के सामने आरोप लगाए कि हर दिन उसके साथ गाली गलौज और धमकियां दी जाती थीं और यहां तक कि बहुत बार उसके साथ शारीरिक हिंसा भी की गई है।

पुलिस ने लिया एक्शन

पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, जेठ और चार ननदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में यौन उत्पीड़न, मारपीट, आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धाराएं लगाई गई हैं। इस संबंध में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सर! छोड़ दीजिए, मैं आपकी बेटी जैसी हूं…बीफार्मा छात्रा के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं माना टीचर, प्रैक्टिकल के दौरान लूटी आबरू

Also Read
View All

अगली खबर