बैतूल। सारनी नगर के जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले दिव्यांग सुनील लोखंडे कि ट्राई साइकिल में ब्लास्ट होने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा ही कि ट्राई साइकिल से सुनील रोजाना की तरह शाम को घूमने निकले थे। रोज की तरह 30 जनवरी शुक्रवार को भी सुनील […]
बैतूल। सारनी नगर के जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाले दिव्यांग सुनील लोखंडे कि ट्राई साइकिल में ब्लास्ट होने से दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा ही कि ट्राई साइकिल से सुनील रोजाना की तरह शाम को घूमने निकले थे। रोज की तरह 30 जनवरी शुक्रवार को भी सुनील घूमने निकले लेकिन शाम लगभग 7.30 बजे जय स्तंभ के आगे पुलिया के पास पहुंचते ही बैटरी चलित ट्राई साइकिल में ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण घटना स्थल पर जलने से सुनील की दर्दनाक मौत हो गई। आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि जोर से आवाज आई थी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से किसी ने गौर नहीं किया। पुलिया के पास में एक बंद गुमटी रखी हुई थी। उसके पीछे वाले हिस्से में सुनील लोखंडे ट्राई साइकिल समेत जल रहा थे। आने जाने वालों ने कचरे में आग लगी है समझ कर ध्यान नहीं दिया। आस-पास के दुकानदार को बदबू आने पर मौका स्थल पर पहुंचकर बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाई तब तक सुनील पूरी तरह जल चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। एसडीओपी प्रियंका करचाम भी मौके पर पहुंच गई थीं। थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बताया कि प्रथम दृष्टि साट सर्किट से ट्राई साइकिल में आग लगे से मृत्यु हुई है जांच चल रही है। सुनील लोखंडे की मां ने बताया कि पीएम स्वनिधि के अंतर्गत 2024 में साइकिल मिली थीं। इससे पहले सुनील बैसाखी का उपयोग करते थे। ट्राई साइकिल मिलने के बाद सुबह शाम नियमित रूप से घूमने जाया करता था। सुनील घर का होनहार लडक़ा था जो अपना जीवन यापन गुजारने के लिए स्कूल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। लेकिन अभी 2 से 3 साल पहले ट्यूशन पढ़ाना भी बंद कर दिया था। उसके पिताजी बलिराम लोखंडे पवार प्लांट से सेवानिवृत हो चुके हैं। नगर पालिका के द्वारा अन्य विकलांग व्यक्तियों को भी ट्राईसिकल दी की गई है,इनकी भी जांच होना चाहिए। यहां पहली बार नहीं है जो ऐसी घटना सामने आई हैं कई बार देखा जाता हैं की इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने से ऐसी घटना सामने आती हैं जिससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता हैं।