समाचार

मंत्री लोधी बोले…आजादी के मूलमंत्र का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी देश द्रोही

पर्यटन मंत्री ने विकास की उपलब्धियां गिनाई, बोले, भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कराएंगे, कांग्रेस ने कहा, प्रभारी मंत्री सेनानियों का अपमान किया, माफी मांगना चाहिए
less than 1 minute read
Dec 14, 2025
Vande Mataram
प्रभारी मंत्री ने खंडवा में दो साल के भीतर गिनाई विकास की उपलब्धियां

पर्यटन मंत्री ने विकास की उपलब्धियां गिनाई, बोले, भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कराएंगे, कांग्रेस ने कहा, प्रभारी मंत्री सेनानियों का अपमान किया, माफी मांगना चाहिए

वंदे मातरम् गीत का विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग देश द्रोही

जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा है कि आजादी के मूलमंत्र का कांग्रेस विरोध कर रही है। उन्होंने कहा है कि जिस गीत को हमारे अमर शहीदों ने गाते हुए देश को आजादी दिलाने फंसी के फंदे से झूल गए। ऐसे वंदे मातरम् गीत का विरोध करने वाले कांग्रेस के लोग देश द्रोही हैं। मंत्री ने कहा, पहले राम मंदिर का विरोध किया। और अब वंदे मातरम् का विरोध कर रहे हैं।

मंत्री ने दो साल की उपलब्धियां गिनाई


मंत्री लोधी ने शायराना अंदाज में मिर्जा गालिब का सैर पढ़ा कि ‘ उम्र भर ग़ालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आइना साफ़ करता रहा। उन्होंने कांग्रेस को किसान विरोध बताते हुए कहा कि दिग्विजय सरकार में किसानों को 18 % में कर्ज मिलता था। भाजपा ने 0 % प्रतिशत पर ला दिया है। मंत्री सरकार के दो साल पूरे होने पर विकास की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने मीडिया के सवाल पर भ्रष्ट अधिकारियों की जांच कराने की बात कही है। मंत्री ने यह बात आरटीओ, माइनिंग अधिकारी के खिलाफ विधायक प्रतिनिधियों के प्रदर्शन के संदर्भ में कहा है।

कांग्रेस ने कहा, मंत्री को माफी मांगना चाहिए

कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी के उत्तम पाल सिंह ने मंत्री के देशद्रोही की बात की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री ने केवल कांग्रेस के परिवारजनों को देशद्रोही कहा है बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी अपमान किया है। प्रभारी मंत्री को सेनानियों के अपमान के लिए माफी मांगना चाहिए।

Updated on:
14 Dec 2025 12:10 pm
Published on:
14 Dec 2025 12:10 pm