
Bhitarwar missing youth case: घर से दुकान जाने का कहकर निकला ललित वापस घर नहीं लौटा (फोटो सोर्स- Patrika)
Phone Bag found near Parvati River- मध्य प्रदेश के भितरवार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 24 साल युवक दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला और वापस नहीं लौटा। शिला गांव के बस स्टैंड पर दुकान संचालित करने वाला 24 वर्षीय युवक शनिवार सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह खेड़ापति मंदिर के पास पार्वती नदी किनारे मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों को युवक की मोटरसाइकिल, बैग, चप्पल, चश्मा, मोबाइल मिला । युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं। उन्होंने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार ललित रावत (Bhitarwar missing youth) शनिवार सुबह करीब 8 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह दोपहर में वापस आ जाएगा। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई, जो खेड़ापति मंदिर के पास पार्वती नदी किनारे मिली। परिजन जब वहां पहुंचे तो ललित की मोटरसाइकिल के साथ उसका बैग, चप्पल, चश्मा, मोबाइल मिला।
नदी किनारे युवक का मोबाइल और अन्य सामान मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ललित को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है। हालांकि युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। मोबाइल लोकेशन और मौके से मिले सामान के आधार पर जांच की जा रही है।
ताजा मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने पार्वती नदी में सर्च ऑपेरशन शुरू किया था लेकिन अब तक युवक का कोई भी सबूत नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने में यह तीसरा मामला है जब ललित घर से कही का जाने बोलकर निकला और वापस लौटा ही नहीं।
Updated on:
24 Aug 2026 05:17 pm
Published on:
24 Aug 2026 05:17 pm
