15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शिवानी उठ जा…’, मनहूस था मंगलवार, डबरा में रक्षाबंधन से पहले दुनिया से चली गई इकलौती बहन

Road accident: सड़क दुर्घटना के बाद बुधवार को भी अस्पताल में भाई का इलाज जारी है। उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है।
2 min read
Google source verification

डबरा

image

Astha Awasthi

Jul 15, 2026

Road accident: 500 मीटर तक घिसटे दोनों बच्चे (Photo Source - Patrika)

Road accident: 500 मीटर तक घिसटे दोनों बच्चे (Photo Source - Patrika)

Road accident in dabra: मध्यप्रदेश के डबरा में बीते दिन हृदयविदारक घटना ने लोगों को झकझोर दिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर हुए रोड एक्सीडेंट में एक भाई ने हमेशा की लिए अपनी छोटी बहन को खो दिया। घटनास्थल पर भाई अपनी छोटी बहन के सिर को गोद में रखकर बैठा रहा। इस घटना को जिसने भी देखा वो अपने आंसूओं को रोक नहीं पाया। बुधवार को भी भाई का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बहन का किया गया अंतिम संस्कार

सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को तत्काल ई-रिक्शा की मदद से डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शिवानी ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। घर वाले बेटी की मौत के सदमे को भुला नहीं पा रहे है। वहीं सुमित का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी लोडिंग वाहन चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, हरीपुर गांव निवासी सुमित रावत (15) अपनी छोटी बहन शिवानी रावत (12) को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल से घर लौट रहा था। दोनों हाईवे से गुजर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल ई-रिक्शा की मदद से दोनों को डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शिवानी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लोडिंग गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। गाड़ी में लोहे के सरिए और गाटर भरे हुए थे, जो सड़क पर बिखर गए।

500 मीटर तक घिसटे दोनों बच्चे

पूछताछ में पता चला है कि सुमित-शिवानी दोपहर करीब 1 बजे वनखण्डेश्वर स्कूल से अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक लोडिंग गाड़ी के ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन स्कूटी सहित करीब 500 मीटर तक घिसटते चले गए।

घर में थी इकलौती बहन

सुमित और शिवानी परिवार के इकलौते भाई-बहन थे। दोनों के बीच बहुत प्यार था। स्कूल से साथ निकले दोनों भाई-बहन घर तक नहीं पहुंच सके। शिवानी की असमय मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हाल है। किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन इकलौती बहन छोड़कर चली जाएगी। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि लोडिंग वाहन चालक को घटना के कुछ ही देर बाद वाहन सहित पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।