
Dabra auto accident: रक्षाबंधन से पहले बहन ने खोया भाई (फोटो सोर्स- Patrika)
Dabra auto accident: मध्य प्रदेश के डबरा इलाके में रक्षाबंधन से महज दो दिन पहले एक सड़क हादसे के कारण बहन के घर मातम पसर गया। बहन से राखी बंधवाने के लिए अपनी बेटी और उसके दो बच्चों को उसकी ससुराल से लेने के बाद डबरा स्थित अपनी बहन को लेने निकले 50 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा डबरा सिटी थाना अंतर्गत गेंडोल तिराहे के पास नेशनल हाईवे 44 पर दोपहर करीब एक बजे हुआ। एक तेज गति में आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो पर सवार महिला व दो बच्चों सहित तीन लोग घायल हो गए। वहीं, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। झांसी-ग्वालियर हाईवे पर गेंडोल तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक भिंड जिले के लहार क्षेत्र के बराह इलाके के निवासी अवधेश झा मौके पर ही शांत हो गए। अवधेश की 23 वर्षीय बेटी साक्षी और उसके दो मासूम बच्चे सोनम (3) और काव्यांश (ढाई वर्ष) घायल हो गए। अवधेश बुधवार को अपनी बेटी साक्षी और उसके दोनों बच्चों को जुझारपुर से अपने ऑटो में लेकर डबरा के लिए निकला था। बेटी को साथ लेने के बाद उसका अगला पड़ाव डबरा था, जहां उसे अपनी बहन को साथ लेकर रक्षाबंधन मनाने अपने गांव लौटना था।
घर में भाई के आने और 28 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार साथ मनाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। अवधेश ऑटो चलाकर अपने परिवार का पेट पालता था। रोज की तरह वह परिवार के दो समय की रोटी कमाने के लिए बुधवार को भी वह ऑटो लेकर निकला था, लेकिन शायद यह उसके सफर का अंत था। उसे नहीं पता था कि बेटी को लेने और बहन को रक्षाबंधन पर घर लाने की उसकी योजना अधूरी रह जाएगी। जिस सफर में बहन से मिलने की खुशी थी, वही सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।
Updated on:
27 Aug 2026 03:16 pm
Published on:
27 Aug 2026 03:16 pm
