25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guna News: रक्षाबंधन पर महिला ने दिखाई नरमी, बोली- ‘छोड़ दो चोर को वो बहन के घर जा रहा है’

Woman catches mobile theft accused: छोटी बहन का मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को महिला ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर पकड़ा, रक्षाबंधन पर आरोपी के बहन के पास जा रहा था आरोपी, लिहाजा महिला ने दिखाई नरमी।
2 min read
Google source verification
Woman catches mobile theft accused

Woman catches mobile theft accused, मोबाइल चोर को पकड़े हुए महिला व उसके परिजन (Source-patrika)

Guna News Woman catches mobile theft accused: प्यार और दोस्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर होने वाली बातचीत कई बार लोगों को मुसीबत में डाल देती है, लेकिन मध्यप्रदेश के गुना में एक महिला ने इसी सोशल मीडिया की मदद से चोरी हुए मोबाइल तक पहुंचने का अनोखा तरीका अपनाया। महिला ने पहले चोर से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और फिर बातचीत के जरिए उसकी लोकेशन और आने-जाने की जानकारी जुटाकर उसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

मोबाइल से नहीं निकाली थी सिम

जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले एक महिला का एंड्रॉयड मोबाइल चोरी हो गया था। चोरी करने वाले आरोपी ने मोबाइल में मौजूद तस्वीरें डिलीट कर दीं और कई नंबर ˜ब्लॉक भी कर दिए, लेकिन मोबाइल में लगी सिम को बदलना भूल गया। इसी गलती का फायदा महिला की बड़ी बहन ने उठाया और आरोपी से दोस्ती कर उसे अपने परिजनों के साथ मिलकर पकड़ लिया।

देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर बातचीत कर फंसाया

मोबाइल मालिक की बड़ी बहन ने आरोपी को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रि’क्वेस्ट भेजी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। चैटिंग के दौरान महिला को पता चला कि आरोपी इंदौर से अपने गांव, बदरवास तहसील के गिन्दौरा जाने वाला है। महिला ने उससे मिलने की योजना बनाई और उसके गुना पहुंचने का इंतजार करने लगी। दोपहर करीब 1.30 बजे जैसे ही आरोपी गुना रेलवे स्टेशन पहुंचा, महिला अपने परिजनों के साथ वहां पहले से मौजूद थी। आरोपी के पास वही चोरी हुआ मोबाइल भी था। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्टेशन पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।

रक्षाबंधन पर महिला ने दिखाई नरमी

मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए महिला ने आरोपी को छोड़ने की बात कही। महिला ने कहा कि राखी पर आरोपी अपनी बहन से मिलने और राखी बंधवाने जा रहा है इसलिए उसे छोड़ दें। हालांकि चोरी की घटना को लेकर पुलिस अपनी कानूनी कार्रवाई में जुटी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मोबाइल चोरी की पूरी घटना में आरोपी की …क्या भूमिका रही और आगे …क्या कार्रवाई की जाती है। मोबाइल पाने के लिए महिला द्वारा सोशल मीडिया की दोस्ती के जरिए आरोपी तक पहुंचने का तरीका लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना है।