समाचार

आवारा मवेशियों पर जुर्माना हुआ 10,000, चेन्नई नगर निगम की बैठक में निर्णय

GCC Meeting in Chennai

less than 1 minute read
Jul 31, 2024

चेन्नई. महानगर में सडक़ों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों (गाय) के मालिकों के लिए जुर्माना राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है। चेन्नई नगर निगम में पिछले कुछ दिनों से सडक़ों पर आवारा मवेशियों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ मवेशियों के बाइक सवारों पर हमला कर घायल करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसे रोकने के लिए जनता लगातार मांग कर रही है।

ऐसे में मंगलवार को मेयर प्रिया राजन की अध्यक्षता में चेन्नई कॉर्पोरेशन की बैठक हुई, इसमें डिप्टी मेयर मुकेश कुमार, निगम आयुक्त कुमारगुरुबरन, पार्षद व अन्य लोग शामिल हुए। इस दौरान निगम सडक़ों पर घूमने वाले मवेशियों के मालिकों पर लगने वाले जुर्माने को 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पहली बार गाय के पकड़े जाने पर 10,000 रुपए और दूसरी बार 15,000 रुपए का जुर्माना लगाने का निर्णय हुआ है। वहीं, मवेशियों को पकडऩे के तीसरे दिन से रखरखाव लागत के लिए एक हजार रुपए अतिरिक्त लिया जाएगा। इस बैठक में अम्मा रेस्तरां में टूटी मशीनों और बेकार बर्तनों को बदलने के लिए 7.6 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अधिकारियों को 30 दिन के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

Published on:
31 Jul 2024 01:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर