महाशिवरात्रि पर लक्ष्मीपुरा स्थित देव सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शाही बारात की तैयारियां जोरों पर हैं। चंपाबाग हनुमान मंदिर से शुरू होने वाली इस विशाल बारात के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जा चुका है, जिसमें शाही वेशभूषा, झांकियां और ढोल-नगाड़ों के […]
महाशिवरात्रि पर लक्ष्मीपुरा स्थित देव सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से जय महाकाल हिंदू संगठन द्वारा निकाली जाने वाली भव्य शाही बारात की तैयारियां जोरों पर हैं। चंपाबाग हनुमान मंदिर से शुरू होने वाली इस विशाल बारात के लिए उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रथम निमंत्रण दिया जा चुका है, जिसमें शाही वेशभूषा, झांकियां और ढोल-नगाड़ों के साथ शिवभक्त शामिल होंगे। इसके लिए तीनबत्ती गौर मूर्ति से लेकर राधा तिराहा तक लाइटिंग की जा रही है। मुख्य मार्गों के दोनों ओर सीरिज डाली गई है। जबलपुर से खास लेजर और सरफी लाइट भी मंगाई गई है। करीब 8 लाभ रुपए शहर को रोशन करने में खर्च किए जा रहे हैं। इसके साथ शिव बारात में दिल्ली की विशेष आतिशबाजी की जाएगी। लेजर आतिशबाजी में 3 लाख रुपए खर्च होंगे। जब भगवान शिव की बारात निकलेगी, तब आसमान रोशनी से जगमग होगा।
पं रघु शास्त्री ने बताया 15 फरवरी को शाही बारात निकाली जाएगी। इसके पहले मंदिर में विवाह की समस्त रस्म होंगी। बुंदेली परंपरा के अनुसार मेहर पूजन के लिए चूल्हे चकिया बनेगा। इसके बाद मेंहदी और हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। बाबा को 151 किलो हल्दी चढ़ाई जाएगी। महिलाएं विशेष पीली साड़ी पहनकर हल्दी की रस्म में शामिल होंगी। दूल्हा बन रहे बाबा भोलेनाथ के लिए जयपुर से पगडी़ मंगाई जा रही है। वृंदावन से आ रही विशेष पोशाक से श्रृंगार किया जाएगा।
बारात में जबलपुर से बैंजो धमाल को बुलाया गया है। उज्जैन के 121 सदस्यों के साथ डमरू दल और 11 बंदूक वाली तोप शामिल होंगी। इसके साथ भोपाल के डीजे, जबलपुर के तास्ये, करेली की दलदल घोडी व भगवान की झांकी शामिल होगी। बारात के दौरान इंदौर से आ रहे 251 फूलों से फूल वर्षा की जाएगी। मंदिर से लेकर शहर के हर रूट पर लाइट सीरीज की सजावट, भगवा झंडा और सतरंगी कपड़ों से शहर को सजाया जा रहा है। तीन बत्ती व सिविल लाइन पर लाइव स्क्रीन लगेगी। श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन की व्यवस्था की गई है।