समाचार

तमिलनाडु के सीएम विजय की नई कैबिनेट, कांग्रेस की एंट्री, नए चेहरे और बदले वित्त मंत्री भी 

कैबिनेट में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें श्रीनाथ (तुत्तुकुड़ी), कमली एस. (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालयम), आरवी रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोद (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवाडानै), बी. राजकुमार (कडलूर), वी. गांधीराज (अरक्कोणम), मदन राजा पी. (ओट्टापिडारम), जगदेश्वरी के. (राजपालयम) और एम. विजय बालाजी (ईरोड ईस्ट), लोकेश तमिलसेल्वन डी. (राशिपुरम), विजय तमिलन पार्थिपन ए. (सेलम साउथ), एस. रमेश (श्रीरंगम), कुमार आर. (वेलचेरी), तेनारसु के. (श्रीपेरुम्बुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबत्तूर नॉर्थ), मोहम्मद फरवाज जे. (अरंथांगी), डी. शरथ कुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (आरके नगर) और विघ्नेश के. (किनाथुकडवु) शामिल हैं। लोक भवन में सुबह आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की थी शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम विजय भी मौजूद थे।

4 min read
May 21, 2026

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को अपने मंत्रिपरिषद में बड़ा विस्तार और फेरबदल करते हुए नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया और 33 सदस्यीय मंत्रालय में कुछ मौजूदा विभागों में संशोधन किया। कैबिनेट विस्तार के तहत 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया इनमें 21 टीवीके से और दो विधायक कांग्रेस से हैं। इस तरह लगभग छह दशक बाद कांग्रेस की तमिलनाडु सरकार में वापसी हुई है। मंत्रिमंडल सदस्यों की अधिकतम संख्या कुल विधानसभा सदस्यों का 15 फीसदी हो सकती है। इस तरह 234 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।

कैबिनेट में जिन नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें श्रीनाथ (तुत्तुकुड़ी), कमली एस. (अविनाशी), सी. विजयलक्ष्मी (कुमारपालयम), आरवी रंजीतकुमार (कांचीपुरम), विनोद (कुंभकोणम), राजीव (तिरुवाडानै), बी. राजकुमार (कडलूर), वी. गांधीराज (अरक्कोणम), मदन राजा पी. (ओट्टापिडारम), जगदेश्वरी के. (राजपालयम) और एम. विजय बालाजी (ईरोड ईस्ट), लोकेश तमिलसेल्वन डी. (राशिपुरम), विजय तमिलन पार्थिपन ए. (सेलम साउथ), एस. रमेश (श्रीरंगम), कुमार आर. (वेलचेरी), तेनारसु के. (श्रीपेरुम्बुदूर), वी. संपत कुमार (कोयंबत्तूर नॉर्थ), मोहम्मद फरवाज जे. (अरंथांगी), डी. शरथ कुमार (तांबरम), एन. मैरी विल्सन (आरके नगर) और विघ्नेश के. (किनाथुकडवु) शामिल हैं। लोक भवन में सुबह आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की थी शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम विजय भी मौजूद थे।

सीएम के विभागों में बदलाव

लोक भवन द्वारा जारी संशोधित विभाग आवंटन के अनुसार, विजय ने पब्लिक, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेस्ट सर्विस, डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू ऑफिसर्स, पुलिस, होम, स्पेशल प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन, स्पेशल इनिशिएटिव्स, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋणग्रस्तता, युवा कल्याण, बच्चों, वृद्ध और दिव्यांग व्यक्तियों का कल्याण, तथा नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति विभाग अपने पास रखा है।

हालांकि, 21 मई को जारी संशोधित विभाग आवंटन में महिला कल्याण विभाग उनकी जिम्मेदारी से हटा लिया गया, जबकि विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋणग्रस्तता जैसे नए विभाग जोड़े गए। बाकी विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सेंगोट्टैयन बने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री

एन. आनंद के पास पहले ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत यूनियन, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, ग्रामीण ऋणग्रस्तता, सिंचाई और सिंचाई परियोजनाएं (छोटी सिंचाई सहित) थे। संशोधित विभाग आवंटन में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम और ग्रामीण ऋणग्रस्तता उनके विभाग से हटा दिए गए, और अब उनके पास ग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत यूनियन, सिंचाई और सिंचाई परियोजनाएं (छोटी सिंचाई सहित) हैं। केए सेंगोट्टैयन पहले वित्त मंत्री थे और उनके पास वित्त, पेंशन और पेंशन भत्ते थे। संशोधित कैबिनेट आदेश में उन्हें राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री के रूप में पुनर्नियुक्त किया गया और राजस्व, जिला राजस्व स्थापना, डिप्टी कलक्टर, आपदा प्रबंधन, भूदान, ग्रामधान और विधान सभा विभाग दिए गए। वित्त विभाग पूरी तरह से उनकी जिम्मेदारी से हटा लिया गया।

पहली बार एआइ विभाग, मंत्री बने आर. कुमार

चेन्नई आर. के. नगर से विधायक एन. मैरी विल्सन को वित्त, पेंशन और पेंशन लाभ, तथा योजना और विकास विभाग सौंपे गए हैं। पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग विभाग बनाया गया है, और आर. कुमार को यह विभाग सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाओं के साथ दिया गया है।आर. निर्मल कुमार को पहले बिजली और गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास, कानून, न्यायालय, जेल और भ्रष्टाचार निवारण, विधानसभा, राज्यपाल, चुनाव और पासपोर्ट विभाग दिए गए थे। संशोधित विभाग आवंटन में विधानसभा विभाग उनसे हटा लिया गया। उल्लेखनीय है कि यह विभाग बाद में केए सेंगोट्टैयन को राजस्व और आपदा प्रबंधन के साथ सौंपा गया।

कांग्रेस के राजेश पर्यटन मंत्री

1967 के बाद तमिलनाडु की सत्ता में शामिल हुई कांग्रेस को पर्यटन और उच्च शिक्षा विभाग आवंटित हुआ। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता एस. राजेश कुमार (किलियूर) को पर्यटन मंत्री बनाया गया है। दूसरे कांग्रेस विधायक पी. विश्वनाथन (मेलूर) को उच्च शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है। श्रीनाथ को मत्स्य और मछुआरा कल्याण मंत्री बनाया गया और मत्स्य तथा मत्स्य विकास निगम विभाग दिए गए। कमली एस. को पशुपालन विभाग मिला है, जबकि सी. विजयलक्ष्मी को दूध और डेयरी विकास विभाग सौंपा गया। आरवी रंजीतकुमार को वन विभाग दिया गया है।

राजकुमार के पास आवास व सीएमडीए विभाग

विनोद को कृषि और किसान कल्याण मंत्री नियुक्त किया गया है और वे कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि सेवा सहकारी समितियां, बागवानी, चीनी, गन्ना उत्पाद शुल्क, गन्ना विकास और बंजर भूमि विकास विभाग संभालेंगे। राजीव को पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जलवायु परिवर्तन विभाग सौंपा गया है। बी. राजकुमार को आवास और शहरी विकास विभाग दिए गए हैं, जिसमें आवास, ग्रामीण आवास, नगर नियोजन परियोजनाएं, आवास विकास, आवास नियंत्रण, चेन्नई महानगर विकास प्राधिकरण (सीएमडीए), तमिलनाडु शहरी आवास विकास बोर्ड, शहरी नियोजन और शहरी विकास शामिल हैं। वी गांधीराज को सहकारिता विभाग सौंपा गया है।

पी. मदन राजा को ग्रामीण उद्योग, जिसमें कुटीर उद्योग और लघु उद्योग शामिल हैं, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज विभाग के तहत सौंपा गया है। जगदेश्वरी के. को सामाजिक कल्याण विभाग मिला है, जिसमें महिला कल्याण, अनाथालय और सुधार प्रशासन, भिखारी गृह, सामाजिक सुधार और पोषाहार कार्यक्रम शामिल हैं।एम. विजय बालाजी को हथकरघा और वस्त्र तथा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड विभाग सौंपे गए हैं। लोकेश तमिलसेल्वन डी. को वाणिज्यिक कर, पंजीकरण और स्टाम्प एक्ट, ऋण राहत, जिसमें साहूकारी, चिट्स और कंपनियों का पंजीकरण शामिल है, विभाग दिए गए हैं।

हिन्दू देवस्थान मंत्री रमेश

ए. विजय तमिलन पार्थिपन को परिवहन विभाग मिला है, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम प्रशासन, राष्ट्रीयकृत परिवहन और मोटर वाहन अधिनियम शामिल हैं। रमेश को हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त विभाग सौंपा गया है।

के तेनारसु को प्रवासी तमिलों के कल्याण मंत्री बनाया गया है और शरणार्थी तथा विस्थापित विभाग भी दिए गए हैं। वी संपत कुमार को पिछड़ा वर्ग कल्याण, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण और विमुक्त समुदाय कल्याण विभाग सौंपा गया है।जे मोहम्मद फरवास को श्रमिक कल्याण, जनसंख्या, रोजगार और प्रशिक्षण, जनगणना, तौल और माप, शहरी और ग्रामीण रोजगार, तथा बंधुआ श्रमिक कल्याण विभाग दिए गए हैं। डी. शरथ कुमार को मानव संसाधन प्रबंधन और पूर्व सैनिक कल्याण विभाग सौंपा गया है, जबकि के. विघ्नेश को मद्य निषेध और उत्पाद विभाग मिला है।

Published on:
21 May 2026 04:10 pm
Also Read
View All