अन्य खेल

30 नवंबर से शुरू होगी आई-लीग, इस बार होगा बहुत कुछ अलग

एक सप्ताह के भीतर होगा प्रसारणकर्ता का फैसला

less than 1 minute read
Oct 26, 2019

नई दिल्ली। आई-लीग के 2019-20 सीजन की शुरुआत 30 नवंबर से होगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( एआईएफएफ ) ने यह घोषणा की है। एआईएफएफ ने हालांकि यह नहीं बताया कि लीग का आधिकारिक प्रसारक कौन होगा और कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि एक सप्ताह के भीतर हो जाएगी।

एआईएफएफ ने कहा, "आई-लीग 2019 की शुरुआत 30 नवंबर 2019 से होगी और आधिकारिक प्रसारक की घोषणा एक सप्ताह के भीतर की जाएगी।"

यह घोषणा एआईएफएफ की लीग कमेटी की बैठक के बाद की गई। बैठक में महासंघ के उपाध्यक्ष सुबर्ता दत्ता और राष्ट्रीय टीम के टेनिकल डायरेक्टर आइसेक दोरू भी मौजूद थे।

महासंघ ने यह भी बताया कि पूरे सीजन के दौरान एक क्लब ज्यादा से ज्यादा से तीन विदेशी खिलाड़ियों को बदल सकता है। एक मैच के दौरान अधिकतम आठ अधिकारियों को बेंच पर बैठने की इजाजत होगी।

वैसे आई लीग को अब तक वो स्थान नहीं मिल सका है जो इंडियन सुपर लीग ( आईएसएल ) को काफी कम समय में मिल चुकी है। आयोजनकर्ता लगातार इसे सफल बनाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

Updated on:
26 Oct 2019 08:14 am
Published on:
26 Oct 2019 08:00 am
Also Read
View All