अन्य खेल

Asian Table Tennis Championships: भारतीय महिला युगल टीम ने पदक पक्का कर इतिहास रचा

Asian Table Tennis Championships: भारतीय महिला युगल टीम ने दक्षिण कोरिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक भी पक्‍का कर लिया है।

less than 1 minute read

Asian Table Tennis Championships: भारत की सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका की महिला युगल जोड़ी ने अस्ताना में खेली जा रही एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। शुक्रवार रात भारतीय जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 3-1 से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पदक पक्का कर लिया, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय महिला टीम का पहला पदक है।

अब जापान से होगी भिड़ंत

सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका की जोड़ी ने किम नायोंग और ली यून्हे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और 10-12, 11-7, 11-9, 11-8 से जीत हासिल कर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली। भारतीय जोड़ी का सामना अब जापान से होगा।

मानव और मानुश अंतिम-16 में पहुंचे

पुरुष एकल में भारत के मानव ठक्कर ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी दक्षिण कोरिया के जैंग वूजिन को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं, मानुष शाह ने दक्षिण कोरिया के नंबर 23 खिलाड़ी जेहयूएन को 3-0 से हराया और अंतिम-16 में पहुंचे।

Published on:
13 Oct 2024 08:06 am
Also Read
View All
MMA फाइट के लिए तैयारी में जुटे संग्राम सिंह, इस बार 17 साल छोटे फ्रांसीसी फाइटर से होगा मुकाबला

क्रिकेट जगत में लोहा मनवाने के बाद अब इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाने उतरेंगे भारतीय, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

लंबे संघर्ष के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, इज़राइल- ईरान युद्ध के चलते 10 दिन दोहा में फंसी थी बास्केटबॉल टीम

‘मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं,’ अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच दुबई से वतन वापस लौटीं पीवी सिंधु

ईरान-इजराइल जंग के बीच फ्लाइट्स कैंसिल होने से दुबई में फंसी पीवी सिंधु, कतर में भारत की बास्केटबॉल टीम…

अगली खबर