जर्मनी के जूलियन वेबर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.51 मीटर का थ्रो फेंका और डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। नीरज मात्र 85.01 मीटर का थ्रो ही फेंक सके और दूसरा स्थान पर रहे।
Neeraj Chopra, Diamond League 2025: दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और स्टार भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर निराश किया है। वे डायमंड लीग के फ़ाइनल में खिताब अपने नाम करने में असफल रहे और लगातार तीसरी बार चैम्पियन बनाने से चूक गए। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित फ़ाइनल में नीरज मात्र 85.01 मीटर का थ्रो ही फेंक सके और दूसरा स्थान पर रहे।
जर्मनी के जूलियन वेबर ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.51 मीटर का थ्रो फेंका और डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। वेबर ने अपने पर्सनल बेस्ट में फिर सुधार किया है, वे 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले इकलौते एथलीट थे। नीरज ने आखिरी बार 2022 में डायमंड लीग का खिताब जीता था, जबकि 2023 और 2024 में नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे।
नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में 84.35 मीटर का थ्रो किया। वहीं वेबर ने पहला ही थ्रो 91.51 मीटर का फेंका और लीड बना ली और अंत तक लीड कायम रखी। नीरज का दूसरा थ्रो कुछ खास नहीं रहा और वो 82.00 मीटर की दूरी ही हासिल कर पाए। वहीं वेबर ने सुधार करते हुए 91.51 मीटर का थ्रो फेंका। नीरज चोपड़ा का तीसरा, चौथा और पांचवां अटेम्प्ट फाउल रहा। छठे प्रयास में नीरज ने कुछ जोर लगाया जिसके चलते वो केशोर्न वाल्कॉट को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे। नीरज ने आखिरी प्रयास में 85.01 मीटर का थ्रो किया, जो उनका इस फाइनल में बेस्ट थ्रो रहा।
पहला प्रयास: 84.35 मीटर
दूसरा प्रयास: 82.00 मीटर
तीसरा प्रयास: फाउल
चौथा प्रयास: फाउल
पांचवां प्रयास: फाउल
छठा प्रयास: 85.01 मीटर
जूलियन वेबर और नीरज के अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वाल्कॉट 84.95 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स के हाथों निराशा लगी, वे 82.06 मीटर के थ्रो के आठ चौथे स्थान पर रहे।
नीरज का पर्सनल बेस्ट 90.23 मीटर है। यह उन्होंने 16 मई को दोहा डायमंड लीग में फेंका था। हालांकि बावजूद इसके उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा था। वेबर ने तब अपना आखिरी थ्रो 91.06 मीटर का फेंककर पहला स्थान हासिल किया था। 31 वर्षीय वेबर ने 23 मई को पोलैंड में जानुज कुसोसिंकी मेमोरियल स्पर्धा में भी चोपड़ा को हराया था। वेबर ने 86.12 मीटर और चोपड़ा ने 84.14 मीटर का थ्रो फेंका था। पीटर्स दोनों में तीसरे स्थान पर रहे थे।