अन्य खेल

PKL 2024: लगातार 4 हार के बाद तमिल थलाइवाज ने चखा जीत का स्वाद, बंगाल वारियर्स को 15 अंक से हराया

थलाइवाज की जीत में रेडिंग से विशाल चहल (12), नरेंदर कंडोला (5) और मोइन शफागी (6) और डिफेंस से नितेश कुमार (6), आमिर हुसैन बस्तामी (7) का योगदान रहा। बंगाल की बात करें तो रेडिंग में नितिन (8) और विश्वास (9) के अलावा डिफेंस से नितेश (4) और फजल अतराचली (4) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

2 min read

Tamil Thalaivas vs Bengal Warriors, Pro Kabaddi League 2024: तमिल थलाइवाज ने लगातार चार हार के बाद फिर से जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवर को खेले गए प्रो कबड्डी लीग के 11वे सीजन के 57वें मैच में थलाइवाज ने बंगाल वारियर्स को 46-31 के अंतर से हराया। डिफेंस द्वारा जुटाए गए 19 प्वाइंट्स की मदद से थलाइवाज को 10 मैचों में चौथी जीत मिली जबकि बंगाल को लगातार तीसरी हार मिली।

थलाइवाज की जीत में रेडिंग से विशाल चहल (12), नरेंदर कंडोला (5) और मोइन शफागी (6) और डिफेंस से नितेश कुमार (6), आमिर हुसैन बस्तामी (7) का योगदान रहा। बंगाल की बात करें तो रेडिंग में नितिन (8) और विश्वास (9) के अलावा डिफेंस से नितेश (4) और फजल अतराचली (4) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

इस अहम मुकाबले में वारियर्स ने अच्छी शुरुआत कर 10 मिनट बाद 10-6 की लीड बना ली थी। इसमें विश्वास के सुपर रेड का योगदान है। दोनों टीमों ने हालांकि सावधान शुरुआत की थी। चार मिनट बाद स्कोर 2-2 था और फिर 4-4 हुआ लेकिन फिर बंगाल ने नितेश के टैकल्स की बदौलत तीन अंक की लीड लेकर विश्वास के सुपर रेड का इंतजार किया।

ब्रेक के बाद थलाइवाज ने लगातार तीन अंक लेकर स्कोर 9-10 किया। फिर चार के डिफेंस विशाल ने सुपर रेड करते हुए न सिर्फ थलाइवाज को आगे किया बल्कि बंगाल को आलआउट की ओर धकेल दिया। फजल आए। बोनस लिया और लपके गए। पासा पलट चुका था। थलाइवाज 15-11 से आगे थे।

आलइन के बाद बंगाल ने लगातार दो अंक के साथ स्कोर 13-15 किया लेकिन सचिन की जगह खेल रहे विशाल ने फासला तीन का कर दिया। अगली रेड पर विशाल ने फजल का शिकार कर बंगाल को बड़ा झटका दिया। फिर डू ओर डाई रेड पर विश्वास को लपक थलाइवाज ने स्कोर 18-13 कर लिया।

बंगाल ने अपने डिफेंडरों के दम पर लगातार तीन अंक लेते हुए वापसी की राह पकड़ी और हाफटाइम तक स्कोर 16-18 कर दिया। हाफटाइम के बाद थलाइवाज ने दबदबा कायम रखा और जल्द ही पांच अंक की लीड ले ली। थलाइवाज रोके नहीं रुक रहे थे। स्थानापन्न के तौर पर आए सुशील को लपक नितेश ने चौथा शिकार किया। फिर थलाइवाज ने बंगाल को दूसरी बार आलआउट करते हुए 26-16 की लीड ले ली। आलइन के बाद बंगाल ने 1 के मुकाबले दो अंक लेकर वापसी करनी चाही लेकिन शफागी ने सुपर रेड के साथ उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

बंगाल एक बार फिर सुपर टैकल सिचुएशन में थे। विश्वास ने हालांकि दो अंक की रेड के साथ उसे इस स्थिति से निकाल दिया। अब 10 मिनट बाकी थे और थलाइवाज 32-20 से आगे थे। सागर के सेल्फ आउट होने से बंगाल फिर सुपर टैकल सिचुएशन में थे। वे इसका फायदा नहीं उठा सके और तीसरी बार आलआउट हो गए।

विशाल ने सुपर-10 औऱ थलाइवाज के नितेश ने हाई-5 पूरा किया। थलाइवाज अब 38-22 की लीड पर थे। बंगाल ने हालांकि शानदार वापसी करते हुए दो के मुकाबले छह अंक हासिल किए लेकिन लगातार तीन सुपर टैकल्स के साथ थलाइवाज ने उसकी वापसी की कोशिश बेकार कर दी।

Published on:
17 Nov 2024 02:20 pm
Also Read
View All
MMA फाइट के लिए तैयारी में जुटे संग्राम सिंह, इस बार 17 साल छोटे फ्रांसीसी फाइटर से होगा मुकाबला

क्रिकेट जगत में लोहा मनवाने के बाद अब इस टूर्नामेंट में दमखम दिखाने उतरेंगे भारतीय, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

लंबे संघर्ष के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, इज़राइल- ईरान युद्ध के चलते 10 दिन दोहा में फंसी थी बास्केटबॉल टीम

‘मैं अपने घर वापस आकर सच में शुक्रगुजार हूं,’ अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के बीच दुबई से वतन वापस लौटीं पीवी सिंधु

ईरान-इजराइल जंग के बीच फ्लाइट्स कैंसिल होने से दुबई में फंसी पीवी सिंधु, कतर में भारत की बास्केटबॉल टीम…

अगली खबर