अन्य खेल

PKL 2025: डिफेंस के दम पर बेंगलुरू बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 21 अंक के अंतर से हराया

त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए मैच में बुल्स की जीत में योगेश के अलावा दीपक शंकर (5), संजय (3) और सत्यप्पा (2) का अहम योगदान रहा। रेडिंग में अलीरेजा ने 12 अंक जुटाए जबकि आकाश ने चार और आशीष ने पांच अंक लिए। जयपुर के लिए अली समाधी ने 9 अंक के साथ प्रभावित किया जबकि विनय रेडू ने 6 अंक लिए।
2 min read
Oct 12, 2025
Feature image
बेंगलुरू बुल्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया (Photo - PKL Official Site)

Jaipur Pink Panthers vs Bengaluru Bulls, Pro Kabaddi League 2025: कप्तान योगेश दहिया (आठ) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बेंगलुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल)-12 के दिल्ली लेग के पहले और सीजन के 77वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 47-26 के अंतर से हरा दिया। यह 13 मैचों में बुल्स की सातवीं जीत है जबकि जयपुर को इतने ही मैचों में सातवीं हार मिली है।

आज यहां त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार खेले गए मैच में बुल्स की जीत में योगेश के अलावा दीपक शंकर (5), संजय (3) और सत्यप्पा (2) का अहम योगदान रहा। रेडिंग में अलीरेजा ने 12 अंक जुटाए जबकि आकाश ने चार और आशीष ने पांच अंक लिए। जयपुर के लिए अली समाधी ने 9 अंक के साथ प्रभावित किया जबकि विनय रेडू ने 6 अंक लिए।

अपने अच्छे रेड रोटेशन की बदौलत बुल्स ने पांच मिनट के खेल के बाद 5-3 की लीड बना ली। इस दौरान बुल्स के डिफेंस ने तीन मैच के बाद लौटे नितिन को दो बार लपका। जयपुर के लिए सुपर टैकल आन था। अलीरेजा ने रेजा को आउट कर जयपुर को आलआउट की ओर धकेला। इसके बाद अलीरेजा ने एक और शिकार कर जयपुर को एक खिलाड़ी तक सीमित किया लेकिन विनय ने उसे बचा लिया। हालांकि जयपुर देर तक राहत की सांस नहीं ले सके और 7-12 से पीछे हो गए।

पहला क्वार्टर 12-8 से बुल्स के नाम रहा। ब्रेक के बाद बुल्स के डिफेंस ने लगातार तीसरी बार नितिन को लपक लिया। इसके बावजूद जयपुर ने वापसी की राह पकड़ी और स्कोर 11-13 कर दिया। इसके बाद हालांकि बुल्स ने लगातार दो अंक लेकर हाफटाइम तक 19-13 की लीड ले ली। ब्रेक के बाद भी बुल्स ने अपना दबदबा बनाए रखा जयपुर को दूसरी बार आलआउट करते हुए 25-14 की लीड ले ली।

आलइन के बाद भी बुल्स का दबदबा बना रहा। आशीष मलिक ने मैच की पहली मल्टीप्वाइंट रेड के साथ स्कोर 28-15 कर दिया। इसके बाद रेडू ने एक अंक लिया। बुल्स का डिफेंस चल रहा था लेकिन इस बीच समाधी चपलता से बोनस चुरा रहे थे। इस कारण फासला 12 का रह गया था। हालांकि अगली रेड पर दीपक ने समाधी को लपक हाई-5 पूरा कर लिया। 30 मिनट के बाद स्कोर 32-19 से बुल्स के हक में था।

ब्रेक के बाद योगेश ने साहिल को बाहर भेज जयपुर को फिर से सुपर टैकल की स्थिति में ला दिया। अलीरेजा ने एक अंक लेकर उसे आलआउट की ओर धकेला लेकिन रेजा ने दो अंक लेकर कुछ समय के लिए इस स्थिति को टाल दिया लेकिन बुल्स ने जल्द ही तीसरा आलआउट लेकर 39-22 के स्कोर पर अपनी जीत लगभग सुनिश्चित कर ली। आलइन के बाद अलीरेजा ने सुपर-10 पूरा किया और अपनी खुशी को दोगुना कर दिया।

Published on:
12 Oct 2025 10:55 am
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट