21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट

दोहा डायमंड लीग और कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद, लॉज़ेन डायमंड लीग चोपड़ा का 2026 सीज़न का तीसरा कॉम्पिटिटिव इवेंट होगा। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद, उन्होंने जून में दोहा में वापसी की थी और 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 21, 2026

Neeraj Chopra silver CWG 2026

नीरज चोपड़ा (फोटो- IANS)

Neeraj Chopra, Lausanne Diamond League 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने के बाद, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लुसाने डायमंड लीग में एक बार फिर से अपना दमदार प्रदर्शन दिखाने को तैयार हैं। लुसाने डायमंड लीग बेहद रोमांचक होगी। इस इवेंट में कई ओलंपिक, वर्ल्ड और यूरोपियन चैंपियन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से होगी टक्कर

पुरुषों की जैवलिन स्पर्धा में दक्षिण एशिया के दो सबसे बड़े स्टार भारत के नीरज चोपड़ा और श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरगे, एक बार फिर आमने-सामने होंगे। नीरज चोपड़ा स्विट्जरलैंड के स्टेड ओलंपिक डे ला पोंटेस में होने वाली लुसाने डायमंड लीग 2026 में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। लुसाने में चोपड़ा चौथी बार उतरेंगे। यह लीग चोपड़ा का 2026 एथलेटिक्स सीजन का तीसरा प्रतियोगी इवेंट है।

श्रीलंका के पाथिरगे ने जून में रोम में 92.62 मीटर के साथ ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल में अपनी जगह बुक कर ली है। वहीं, पूर्व ओलंपिक और डायमंड लीग चैंपियन चोपड़ा स्टैंडिंग में पीछे हैं। उन्हें लुसाने में एक बड़े करिश्माई थ्रो की जरूरत है।

पीटर्स भी देंगे कड़ी टक्कर

नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैसे ही एक मजबूत फील्ड में यूरोपियन स्टार्स के साथ मुकाबला करेंगे। पिछले चार ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले पांच जेवलिन सुपरस्टार्स 21 अगस्त को एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। इवेट में नीरज चोपड़ा और पाथिरगे के अलावा त्रिनिदाद एंड टोबैगो के वालकॉट और ग्रेनाडा के पीटर्स हिस्सा ले रहे हैं।

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने इवेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। मैच भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11:52 से शुरू होगा। लुसाने डायमंड लीग 2026 की भारत में डायमंड लीग की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होगी। लुसाने डायमंड लीग 2026 के लाइव टेलीकास्ट की जानकारी के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग