अन्य खेल

एशिया कप हॉकी में महिलाओं की कमान रानी को

हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए गोलकीपर सविता को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी है।
2 min read
Oct 16, 2017
Rani Will Be Captain Of Indian Women Hockey Team In Asia Cup

नई दिल्ली। महिला एशिया हॉकी कप-2017 के नौवें संस्करण के लिए भारत की महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अक्टूबर से जापान के काकामिगाहारा शहर में होगी। हॉकी इंडिया ने इसकी घोषणा की। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की कमान स्ट्राइकर रानी को सौंपी गई है, वहीं गोलकीपर सविता उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।


यूरोप दौरे (नीदरलैंड्स और बेल्जियम) पर गई 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम को ही इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। हालांकि, इसमें पांच बदलाव किए गए हैं। अनुभवी डिफेंडर सुशीला चानु पुखरंबम ने टीम में वापसी की है, वहीं फॉरवर्ड नवनीत कौर, नवजोत कौर और सोनिका को भी टीम में शामिल किया गया है।

भारत की महिला हॉकी टीम पहली बार अपने नए कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही है। जापान में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन कर महिला विश्व कप में स्थान हासिल करना होगा। महिला हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल लंदन में होगा।

महिला एशिया हॉकी कप-2017 के लिए भारतीय टीम को पूल-ए में चीन, मलेशिया और सिंगापुर के साथ शामिल किया गया है। उसका पहला मुकाबला 28 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ होगा। वर्तमान में भारतीय महिला हॉकी टीम बेंगलूरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है।

भारतीय महिलाओं के लिए ये टूर्नामेंट विपक्षी टीमों के हिसाब से तो चुनौती भरा होगा ही, वहीं भारतीय पुरुष टीम ने भी उनके सामने अच्छे प्रदर्शन की चुनौती खड़ी कर दी है। बता दें कि इस समय बांग्लादेश में एशिया कप खेल रही पुरुष टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और अपने तीनों पूल मैच में जापान को 5-1 से, बांग्लादेश को 7-0 से और रविवार को 14 साल बाद पाकिस्तान पर इस टूर्नामेंट में 3-1 से जीत हासिल करते हुए सुपर-4 में पहुंच चुकी है।

भारतीय टीम-
गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतिमार्पु।
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानु पुखरंबम, सुमन देवी थोकाम, गुरजीत कौर।
मिडफील्डर : निक्की प्रधान, नमिता टोप्पो, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल।
फॉरवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, सोनिका, नवनीत कौर, नवजोत कौर।

Published on:
16 Oct 2017 01:53 pm
Also Read
View All
China Masters: आयुष शेट्टी और पीवी सिंधु ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 से नाम वापस लिया, सामने आई यह वजह

India Semifinal Qualification scenario: नीदरलैंड्स से हार के बाद भी सेमीफ़ाइनल के लिए ऐसे क्वालिफ़ाई कर सकता है भारत, समझें पूरा गणित

Hockey World Cup 2026: सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत करने उतरेगा भारत, नीदरलैंड्स से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Lausanne Diamond League 2026: 0.09 मीटर से चूके नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश थरंगा ने जीता लुसाने डायमंड लीग का खिताब

Lausanne Diamond League: क्या 90 मीटर का मार्क पार कर पाएंगे नीरज चोपड़ा, श्रीलंका के रुमेश पाथिरगे से मिलेगी चुनौती, जानें कब, कहां और कैसे देखें इवेंट