World Chess Championship का Final अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गय है। पहला गेम डिंग लिरेन ने जीता तो तीसरा गुकेश ने जीता, जबकि चार गेम ड्रा रहे। अब दोनों के बीच आठ गेम और खेले जाने हैं।
World Chess Championship Final: भारतीय चैलेंजर डी गुकेश और गत चैंपियन डिंग लिरेन ने मंगलवार को सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल की 7वीं बाजी ड्रॉ खेली, जिससे दोनों समान अंक के साथ बराबरी पर हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह लगातार चौथी बाजी ड्रॉ रही। दोनों खिलाड़ियों के सात दौर के बाद समान 3.5 अंक हैं और अब भी चैंपियनशिप जीतने से चार अंक दूर हैं।
World Chess Championship Final में खेले जाने वाली 14 बाजी में से जो खिलाड़ी पहले 7.5 अंक जुटा लेगा वह चैंपियन बनेगा। चीन के 32 साल के लिरेन ने पहला गेम जीता था। जबकि 18 साल के गुकेश ने तीसरा गेम अपने नाम किया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरी, चौथी, पांचवीं और छठी बाजी भी ड्रॉ रही थी।