पाली

पाली में सनसनीखेज वारदात : सो रहे पति-पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर हमला, दोनों गंभीर रूप से झुलसे

पुलिस ने बताया कि हमले में मुन्नी देवी का कंधा और गले के नीचे का हिस्सा जल गया। वहीं अशोक साहू का चेहरा, सीना और कंधा जल गया।
less than 1 minute read
Oct 14, 2025
Husband and wife attacked in Pali
अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी। फोटो- पत्रिका

पाली। पाली शहर के चिमनपुरा क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक अज्ञात आरोपी ने घर में सो रहे एक दंपति पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर हमला किया, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

बांगड़ अस्पताल में भर्ती

वहीं हमले के बाद पति-पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटी, बेटा और बहू दौड़कर पहुंचे और उन्हें संभाला। परिजनों ने घायल दंपति को तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। औद्योगिक थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पति ने बताया कि घटना रात करीब तीन बजे घटित हुई थी। पुलिस ने बताया कि अशोक साहू (50) पुत्र पांचूराम और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (47) पर अज्ञात युवक ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर फरार हो गया।

यह वीडियो भी देखें

आरोपी की तलाश में छापेमारी

इस हमले में मुन्नी देवी का कंधा और गले के नीचे का हिस्सा जल गया। वहीं अशोक साहू का चेहरा, सीना और कंधा जल गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से चिमनपुरा क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजन जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Published on:
14 Oct 2025 02:42 pm