पन्ना

दरिंदगी की हदें पार…..पहले मां से दुष्कर्म का प्रयास, फिर बच्चे के साथ मुंह में कपड़ा ठूंसकर की हत्या

MP News: पन्ना में एक रूह कंपा देने वाली वारदात में दरिंदों ने मां और पांच साल के मासूम का गला दबाकर कत्ल कर दिया। डेढ़ साल का बच्चा जिंदा बचा, इलाके में आक्रोश।
2 min read
• •
Updated: 18 Sep 2025, 12:07 PM IST
ajaygarh double murder case people demand cbi investigation mp news
ajaygarh double murder case people demand cbi investigation (फोटो- सोशल मीडिया)

ajaygarh double murder case: पन्ना के अजयगढ़ नगर परिषद इलाके में बुधवार सुबह मां और 5 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के बाद दरिंदे महिला के डेढ़ साल के बच्चे को जीवित छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही अजयगढ़ एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु कर की।

पुलिस अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास और फिर मां और बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर मार डालने की बात सामने आई है। घटना के बाद गुस्साए नगरवासियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की सीबीआइ जांच (CBI Investigation) की मांग को लेकर अजयगढ़-बांदा मार्ग में माधौगंज चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। (MP News)

पुलिस ने बताया पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, अजयगढ़ इलाके में बस्ती एक महिला अपने 5 साल और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहती थी। पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। महिला छोटी सी किराना की दुकान चलाकर परिवार चलाती थी। रोज की तरह महिला घर में बच्चों के साथ रात में सो रही थी। देर रात अज्ञात लोगों ने महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर मौत के घाट उतार दिया।

डेढ़ साल के बच्चे को जीवित छोड़ दिया। सुबह जब महिला के घर के दरवाजे नहीं खुले तो मोहल्लावासियों ने आवाज लगाई, लेकिन सिर्फ छोटे बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। बाकी कोई हलचल नहीं थी। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे खुलवाए तो पता चला कि मां और 5 साल के बेटे के शव जमीन पर पड़े हैं। घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दावा है कि जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे। (MP News)

अजयगढ़-बांदा मार्ग किया जाम, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

घटना के बाद नगर के लोग बड़ी संख्या में एकजुट हो गए और आक्रोशित लोगों ने अजयगढ़-बांदा सड़क मार्ग में माधौगंज चौराहे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में नगर की महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर निकल पड़ीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और घटना की सीबीआइ जांच की मांग पर अड़े रहे। करीब 2 घंटे तक पन्ना-अजयगढ़-बांदा मार्ग में वाहनों के पहिए थमे रहे। वाहन चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। पूरे नगर में तनाव की स्थिति बनी रही। (MP News)

पुलिस ने दिया दिलासा

अजयगढ़ में महिला और उसके 5 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है। अभी दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है, जिसमें महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। मामला विवेचना में है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- हिमानी खन्ना, आइजी सागर

Updated on:
18 Sep 2025, 12:07 PM IST
Published on: