पटना

उज्जैनी पर सस्पेंस खत्म! अनुष्का यादव के भाई ने खोला राज, तेज प्रताप यादव को बताया परिवार का सदस्य

उज्जैनी किसकी बेटी है? अनुष्का यादव के भाई आकाश ने कुछ भी बोलने से इंकार किया। तेज प्रताप  यादव से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि वे मेरे परिवार के सदस्य हैं।
2 min read
Feb 12, 2026
Feature image
आकाश- तेज प्रताप  यादव- अनुष्का यादव । फोटो- AI

Anushka - Tej Pratap Controversy: अनुष्का की बेटी उज्जैनी को लेकर तेज प्रताप यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप मेरे परिवार के सदस्य हैं। उनकी बातों को एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल देता हूं। यह मामला अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव के बीच का है। फिर मैं इन दोनों के मामले में क्यों बोलूं? उन्होंने आगे कहा कि यह मामला परिवार का है, हम इस मामले पर परिवार में चर्चा करेंगे। मीडिया या सार्वजनिक मंच पर इससे जुड़े सवाल का जवाब या चर्चा नहीं करना चाहता हूं। प्राइवेट न्यूज चैनल बिहार तक से बातचीत में आकाश यादव ने ये बातें कही।

उज्जैनी के पिता कौन?

उज्जैनी के पिता कौन हैं? इस सवाल का जवाब देने से इंकार करते हुए आकाश यादव ने कहा कि ये नाम मैं सार्वजनिक मंच से नहीं लेना चाहता हूं। क्योंकि संबंधित व्यक्ति को जान का खतरा है, वे कानूनी जटिलताओं में उलझे हुए हैं। ऐसे में हम किसी की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहते। समय आने पर सब कुछ बता देंगे। लेकिन बच्ची को पिता के नाम के लिए मीडिया के जरिए नहीं आयेंगे। परिवार की बात परिवार में ही होगी। तेज प्रताप यादव की ओर से अनुष्का से किसी प्रकार के संबंधों से इंकार करने पर उन्होंने कहा कि वे जब हमारे घर आए थे, उन्होंने ही तब खुद पारिवारिक संबंध की बात कही थी। हमने ऐसा कुछ नहीं कहा था। उन्होंने आगे कहा कि हमने तो कोई फोटो या वीडियो सार्वजनिक नहीं किया ?

बहन या भगिनी पर चुप नहीं रहेंगे

आकाश यादव ने बिहार तक से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया कि तेज प्रताप यादव परिवार के हिस्सा हैं। लेकिन, हमारी बहन या भगिनी पर कोई और कुछ बोलेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर कथित अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के वायरल पर उन्होंने कहा कि किसी भी लड़का-लड़की के निजी जीवन से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करना कानूनन गलत है। रिपोर्ट फर्जी है या सही? इसपर उन्होंने कहा कि यह मैं नहीं जानता हूं। लेकिन किसी की निजी रिपोर्ट को सार्वजनिक करना कानून गलत है। पुरानी तस्वीरों और वीडियो से जुड़े सवाल पर कहा कि अगर तस्वीरें या वीडियो फर्जी हैं, तो इसका फैसला कोर्ट में होगा।

Updated on:
12 Feb 2026 12:06 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:06 pm