पटना

‘बिना फीस के वकील बन बैठे हैं लोग…’, रोहिणी आचार्य ने किसके लिए कही ये बात

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने संबंधों से इनकार करते हुए आकाश भाटी का नाम लिया है। इसके साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कौन है आकाश भाटी ?
2 min read
Feb 10, 2026
रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य (rohini acharya FB)

Anushka- Tej Pratap Controversy: तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने बिना किसी के नाम लिए जोरदार हमला बोला है। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि दूसरों की निजी ज़िंदगी में वही 'ताका–झांकी' और 'टीका–टिप्पणी' करते हैं रहे हैं। जो या तो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत और नियत गंदी होती है। रोहिणी आचार्य के इस बयान को भाई तेज प्रताप यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया अपने भाई का समर्थन और आलोचकों पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा है कि 'बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माएं' हर मसले में घुसने को तैयार रहती हैं। दिखावे की चिंता जताने वालों का असली मकसद और मतलब हर कोई समझते हैं।

बाहरी लोग नाहक दखल दे रहे

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा है कि जिस मसले का संबंध जिस किसी की ज़िंदगी से है, उसे वही व्यक्ति या उसका परिवार समझे और संभाले। इसमें बाहरी लोगों को नाहक दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने इस मुद्दे पर बेवजह परेशान लोगों से अपील किया कि वे ऐसा करने से बाज आएं। परिवार के मामलों को सियासी हथियार बनाने पर कहा जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनका इरादे साफ नहीं हैं। रोहिणी के इस बयान के बाद बिहार में एक नई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

अनुष्का यादव फिर चर्चा में

दरअसल, अनुष्का यादव को लेकर तेज प्रताप यादव एक बार फिर से चर्चा में हैं। यह विवाद तेज प्रताप के फेसबुक पोस्ट से जुड़ा है। जिसमें अनुष्का से 12 साल के रिश्ते का दावा किया था। पिछले साल उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद सियासी तापमान बढ़ गया था। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने बाद में कहा था कि अकाउंट हैक हो गया था। इस मामले के सामने आने के बाद आरजेडी प्रमुख और उनके पिता लालू प्रसाद ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। अब अनुष्का यादव के मां बनने पर तेज प्रताप यादव ने अनुष्का और बच्ची से अपने संबंधों से इंकार किया है। उन्होंने इस मामले में आकाश भाटी का नाम पहली बार लिया है और जांच की मांग की है।

कौन है आकाश भाटी

तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से अपने संबंधों से इनकार करते हुए आकाश भाटी का नाम लिया है। इसके साथ ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कौन है आकाश भाटी ? तेज प्रताप यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश भाटी की चर्चा किया था। उन्होंने दावा किया कि आकाश भाटी और अनुष्का गोला रोड (पटना इलाका) में रहते हैं। तेजप्रताप के इस बयान के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि कौन है आकाश भाटी

Updated on:
10 Feb 2026 01:01 pm
Published on:
10 Feb 2026 01:01 pm