पटना

Bankipur By Election: ‘कार-कार’ से ‘नितिन भइया’ तक, BJP प्रत्याशी के वायरल वीडियो बने विपक्ष का हथियार

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। विपक्ष और प्रशांत किशोर की टीम इन क्लिप्स को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साध रही है, जबकि सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है।
2 min read
Jul 15, 2026
bankipur By election
भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा चुनावी मुद्दों से ज्यादा अपने वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। नामांकन के बाद उनके कई बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। विपक्ष और प्रशांत किशोर की टीम इन क्लिप्स को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साध रही है, जबकि सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोल्स की भी बाढ़ आ गई है।

मैंने नितिन भइया को चुनाव लड़वाया

बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर दिया गया बयान—"मैंने नितिन भइया को चुनाव लड़वाया है"—सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नामांकन के बाद उनके कई वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मीम्स और ट्रोल्स की बाढ़ आ गई है। वहीं, विपक्षी दलों और प्रशांत किशोर की टीम भी इन वीडियो को शेयर कर उन पर निशाना साध रही है।

इसी बीच बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जब नीरज सिन्हा मीडिया से बात करने लगे, तभी संजय सरावगी ने इशारे से उन्हें चुप करा दिया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। एक अन्य वीडियो में नीरज सिन्हा पत्रकारों को इंतजार कराते हुए वहां से निकलते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मीडिया उनसे प्रतिक्रिया लेने की कोशिश करती नजर आ रही है।

'कार-कार' से 'दशक' और 'साल' तक

नीरज सिन्हा का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह मीडिया से बातचीत के दौरान 'कार्य' शब्द का उच्चारण 'कार-कार' करते सुनाई देते हैं। इसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि "मैंने नितिन भइया को चुनाव लड़वाया है।" एक अन्य वायरल क्लिप में उनसे 'दशक' और 'साल' के अंतर को लेकर सवाल पूछा जाता है, जिस पर उनके जवाब को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

इसके अलावा, एक अन्य वायरल वीडियो में नीरज सिन्हा सिर पर जेडीयू (JDU) की टोपी और गले में बीजेपी (BJP) का पट्टा पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Updated on:
15 Jul 2026 11:57 am
Published on:
15 Jul 2026 10:41 am
Also Read
View All
Tej Pratap Yadav threat: तेज प्रताप यादव को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे पैसे

Dustbin Scam: प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव और मंगल पांडेय को लपेटा, बोले- एक ने शुरू किया, दूसरे ने पूरा, दोनों की हो जांच

Bihar Reservation: तेजस्वी यादव पर मंत्री संतोष सुमन का पलटवार, बोले- कठघरे में आप हैं, खुद को जज मत बनाइए

Bihar Nepal Flood Fish Advisory: कोसी-गंडक में बहकर आईं अनजान मछलियां, बिहार सरकार ने जारी किया अलर्ट; खरीदने, बेचने और खाने से बचें

Bihar Reservation: आरक्षण पर आमने-सामने मांझी की बहू और लालू की बेटी, दीपा बोलीं- शाही जिंदगी जीने वालों से ज्ञान नहीं, गरीबों को हक चाहिए