
Bharat Bhushan Tiwari Encounter:भरत भूषण तिवारी की मां और भाभी ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में पुलिस के व्यवहार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाने जाने पर पुलिसकर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और गाली-गलौज करते हैं। परिजनों का आरोप है कि जो लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। भरत भूषण तिवारी की बहन ने दावा किया कि परिवार और समर्थकों के खिलाफ तीन नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनका कहना है कि एफआईआर की प्रतिलिपि मांगने पर भी पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी, जिनमें डीएसपी भी शामिल हैं, उनके साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
परिवार का यह भी कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। उनके अनुसार, पुलिसकर्मी यह कहकर डराने की कोशिश कर रहे हैं कि मामला शांत होने के बाद उनकी मदद करने वाला कोई नहीं होगा। परिजनों का दावा है कि इन परिस्थितियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है और जो लोग पहले उनकी मदद कर रहे थे, वे भी अब आगे आने से डर रहे हैं।