पटना

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिलौटी गांव में उबाल, आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया श्राद्ध

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को बेतिया से आए कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

less than 1 minute read
Jun 23, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया श्राद्ध
मुख्यमंत्री का आक्रोशित लोगों ने किया श्राद्ध

Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी माहौल गरमाने के साथ-साथ सड़क पर विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। मंगलवार को बेतिया से आए कुछ लोगों ने बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भरत भूषण तिवारी को वे “शहीद” मानते हैं, इसलिए उनका श्राद्ध नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि इस घटना के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जिम्मेदार हैं, इसी कारण उन्होंने प्रतीकात्मक श्राद्ध किया।

Published on:
23 Jun 2026 11:53 am