पटना

पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, BPSC पास करते ही पत्नी के बदले तेवर; प्रेमी संग कमरे में पकड़ी गई गुंजन

Bihar BPSC Teacher Affair: बिहार में एक पति ने दावा किया है कि उसने अपनी पैतृक जमीन बेचकर पत्नी को ग्रेजुएशन और बीएड कराया था। लेकिन जब पत्नी को नौकरी लग गई तो वो उसके तेवर बदल गए। इतना ही नहीं वह अपने शिक्षक प्रेमी प्रेम प्रकाश के साथ किराए के मकान में रंगे हाथ पकड़ी गई। 

3 min read
May 28, 2026
पति ने जमीन बेचकर पढ़ाया, BPSC पास करते ही बेवफा हुई गुंजन

Bihar BPSC Teacher Affair: बिहार के वैशाली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि नौकरी मिलते ही उसने अपने 10 साल के मासूम बेटे और परिवार को छोड़कर अपने पुराने कॉलेज प्रेमी के साथ रहना शुरू कर दिया है। पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी थी, लेकिन जैसे ही BPSC की परीक्षा पास कर पत्नी सरकारी टीचर बनी, उसका रवैया पूरी तरह बदल गया।

ये भी पढ़ें

नीतीश कुमार अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम आवास, विजय चौधरी से बोले- क्या हो रहा है, घर आकर सब बताइए

2013 में हुई थी शादी

पूरी कहानी है वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैले पंचायत (वार्ड नंबर 13) के रहने वाले अमन कुमार और उनकी पत्नी गुंजन कुमारी की है। अमन और गुंजन की शादी 2013 में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। दोनों पति-पत्नी शुरुआत में आगांव में ही रहते थे, लेकिन शादी के 5 साल बाद गुंजन शहर में रहने की जिद्द करने लगी, उसका कहना था कि शहर में रहने पर ज्यादा कमाई होगी और वो भी आगे अपनी पढ़ाई कर सकेगी। शादी के समय, गुंजन ने केवल अपनी इंटरमीडिएट (10+2) की पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन उसका सपना एक सरकारी स्कूल टीचर बनने का था। हालांकि, अमन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, फिर भी उसने अपनी पत्नी की सारी ख्वाहिश पूरी की।

पत्नी को पढ़ाने के लिए बेच दी जमीन

अमन और गुंजन 2018 में हाजीपुर शिफ्ट हो गए, जहां उन्होंने एक कमरा किराए पर लिया ताकि गुंजन बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सके। साल 2022 में अपनी पत्नी की पढ़ाई के खर्च को पूरा करने के लिए अमन ने अपनी 1.5 कट्ठा पुश्तैनी जमीन का अपना हिस्सा तक बेच दिया। इन पैसों की मदद से गुंजन अपनी ग्रेजुएशन और B.Ed. (बैचलर ऑफ एजुकेशन) की डिग्री पूरी कर पाई, जिसके बाद उसने BPSC टीचर भर्ती परीक्षा की तैयारी में खुद को पूरी तरह से लगा दिया।

ट्रेनिंग के दौरान पुराने दोस्त से बढ़ी नजदीकी

अमन का त्याग और गुंजन की कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लाई। गुंजन ने BPSC TRE-2 परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली और कक्षा 6 से 8 तक के लिए टीचर के तौर पर उसका चयन हो गया। गुंजन की पहली पोस्टिंग वैशाली जिले के ही UMS मोहनपुर धर्मपुर स्कूल में हुई थी। हालांकि इससे पहले उसने सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में ट्रेनिंग ली थी। अमन का आरोप है कि इसी ट्रेनिंग के दौरान गुंजन की नजदीकियां उसके पुराने कॉलेज मित्र प्रेम प्रकाश से दोबारा बढ़ गईं, जिसे खुद शिक्षक की नौकरी मिली थी। दोनों पहले से ही एक-दूसरे के संपर्क में थे और ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने गुपचुप तरीके से मिलना-जुलना भी शुरू कर दिया था।

बेटे ने खोला राज

इस पूरे संबंध का भंडाफोड़ किसी और ने नहीं, बल्कि दोनों के 10 साल के बेटे आरुष ने किया। जब गुंजन अपनी ट्रेनिंग के लिए गई थी तो उसका बेटा आरुष भी उसके साथ ही रह रहा था। इसी दौरान आरुष ने अपने पिता अमन को फोन करके बताया था कि 'प्रेम प्रकाश अंकल' अक्सर घर आते हैं और कई-कई दिनों तक वहीं रुकते हैं।

अमन का आरोप है कि साल 2025 में गुंजन ने दार्जिलिंग में महिला टीचरों के लिए एक टूर का बहाना बनाकर अपने बेटे को उसके पास भेज दिया था, लेकिन बाद में पता चला कि दार्जिलिंग कोई और महिला टीचर गई ही नहीं थी। असल में वह अपने प्रेमीके साथ घूमने गई थी। जब अमन ने इस बारे में उससे पूछा, तो गुंजन ने घर में झगड़ा शुरू कर दिया, अमन पर झूठे केस कर दिए, और पिछले एक साल से उससे अलग रहने लगी।

प्रेमी के साथ पकड़ी गई गुंजन

बीते दिनों इस मामले को लेकर पति-पत्नी के बीच उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अमन को खबर मिली कि प्रेम प्रकाश हाजीपुर के लिच्छवी नगर स्थित गुंजन के कमरे में आया हुआ है। जब अमन उस जगह पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पाया। अमन ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर दिया। पकड़े जाने पर शर्मिंदगी या पछतावा दिखाने के बजाय गुंजन अपने पति पर चिल्लाने लगी और कहने लगी कि उसने जो किया उसे उस बात की कोई शर्म नहीं है।

बेटे ने मां के साथ रहने से किया इनकार

मौके पर पहुंची पुलिस ने गुंजन और उसके प्रेम प्रकाश को हिरासत में लिया और उन्हें हाजीपुर नगर पुलिस थाने ले गई। नगर पुलिस स्टेशन के SHO सिकंदर कुमार ने बताया कि पति अमन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है। मौजूदा स्थिति यह है कि न तो गुंजन और न ही अमन अब साथ रहना चाहते हैं। पेशे से शिक्षिका गुंजन ने साफ तौर पर कह दिया है कि वह केवल अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। इस बीच, उसके 10 साल के बेटे आरुष ने भी अपनी मां के साथ रहने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर हादसा, धू-धू कर जली जयनगर-उधना एक्सप्रेस की बोगी
Published on:
28 May 2026 04:02 pm
Also Read
View All