पटना

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में दो चरणों मे होंगे चुनाव, जानें किस जिले में कब होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव आयोग ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में दो चरणों में चुनाव होगा। इस चुनाव में करीब 7.42 करोड़ मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

3 min read
Oct 06, 2025

 Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा का दो चरणों में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। बिहार के 243 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगा। इसकी काउंटिंग 14 नवंबर को होगी। 16 नवंबर तक सभी तरह की चुनावी प्रकिरियां पूरी कर ली जायेगी। वर्ष 2020 में बिहार का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज, ललन सिंह, मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से मिले धर्मेंद्र प्रधान

7.42 करोड़ मतदाता करेंगें मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार के कुल 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। इसमें लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। बिहार में विधानसभा के 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

पहले चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 18 जिलों में मतदान होंगें पटना, भोजपुर, नालंदा, शेखपुरा, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, बेगुसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय

पीले रंग वाले क्षेत्र में पहले चरण में होंगे चुनाव

दूसरे चरण में इन जिलों में होंगे चुनाव

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को होना है। जबकि दूसरे चरण का चुनाव 11 नवंबर को होने हैं। दूसरे चरण में इन जिलों में मतदान होंगे। अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका,भागलपुर, जहानाबाद, गया,जमुई, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, मधुबनी, नवादा, पश्चिम चंपारण,पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल

गुलाबी रंग वाले जिलें में दूसरे फेज में मतदान होंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एक नजर में

पहला चरण121 विधानसभा क्षेत्र
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
नामांकन की जांच की तिथि18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
मतदान की तिथि06 नवंबर 2025 (गुरुवार)
दूसरा चरण122 विधानसभा क्षेत्र
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि13 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
नामांकन की जांच की तिथि21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि11 नवंबर 2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि (दोनों चरण)14 नवंबर 2025 (शुक्रवार)
16 नवंबर तक सभी तरह की चुनावी प्रकिरियां पूरी

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 58.7% वोटिंग हुआ था

बिहार विधानसभा के 2020 का चुनाव तीन चरणों में हुआ था। 28 अक्टूबर 2020 को पहले चरण, 3 नवंबर 2020 को दूसरे चरण और 7 नवंबर 2020 को तीसरे चरण का चुनाव हुआ था। वर्ष 2020 के विधानसभा का मतगणना 10 नवंबर 2020 को हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग 58.7% वोटिंग हुआ था। जो कि 2015 के मुकाबले बढ़ी थी।

चुनाव आयोग की घोषणा से पहले फटाफट हुए उद्घाटन

राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद अब सरकारी घोषणाओं और उद्घाटनों पर रोक लग गई है। यह चुनाव एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर का मैदान बनेगा, वहीं जन सुराज पार्टी जैसी नई ताकतें मुकाबले को रोचक बना रही हैं। इससे पहले सोमवार को सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस घोषणा के साथ ही बिहार में चुनावी हलचल और राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

Tourist Spot in Patna: पटना का 26 हजार साल पुराना गांधी सरोवर बनेगा नया पर्यटन केंद्र, 14 करोड़ की लागत से होगा भव्य विकास

Also Read
View All

अगली खबर