पटना

बिहार चुनाव 2025: RJD के यादव-मुस्लिम वोट बैंक में NDA ने लगा दी बड़ी सेंध, एग्जिट पोल ने चौंकाया

बिहार चुनाव 2025:  टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में पहली बार लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के परंपरागत वोटर्स बड़ी तादाद में भाजपा-जेडीयू गठबंधन में शिफ्ट होते दिख रहे हैं।
2 min read
Nov 13, 2025
एग्जिट पोल में महागठबंधन को मिल रही हार
राजद नेता तेजस्वी यादव। (फोटो- IANS)

बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे से पहले विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार आरजेडी के परंपरागत यादव और मुस्लिम वोटबैंक में इस बार एनडीए ने बड़ी सेंधमारी की है। बिहार में आमतौर पर माई (यादव और मुस्लिम) को तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी का परंपरागत वोटर कहा जाता है। लेकिन, टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार 2025 के चुनाव में यादव वोटर्स ने एनडीए गठबंधन को वोट दिया। वो भी बड़ी तादाद में इन लोगों ने महागठबंधन की जगह एनडीए को वोट दिए हैं। जिसकी वजह से चुनाव के कई समीकरण बिगड़ गए हैं।

आरजेडी के परंपरागत वोट में सेंघमारी

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार के 23 फीसदी यादव मतदाताओं ने इस दफा एनडीए गठबंधन को वोट दिए हैं। सर्वे के अनुसार महागठबंधन को 67 फीसदी वोट मिलने की संभावना है। इसमें से तीन फीसदी ऊपर नीचे होने की संभावना है। इसी प्रकार मुस्लिम वोटर्स भी 2025 के चुनाव में एनडीए में शिफ्ट हो गए हैं। बिहार के मुस्लिमों ने करीब 12 फीसदी वोट एनडीए को वोट दिए हैं। जबकि महागठबंधन को 69फीसदी मुस्लिम ने वोट दिए हैं।

एनडीए को मिला ब्राह्रण, बनिया और राजपूत का समर्थन

बिहार की 58 फीसदी दलित (एससी) वोटर्स के वोट एनडीए के पक्ष में गए हैं। जबकि 26 फीसदी वोट महागठबंधन के पक्ष पड़ने की उम्मीद है। एनडीए को परंपरागत वोटर्स ब्राह्रण, बनिया और राजपूत के 63 फीसदी वोट मिले। जबकि इनका 19 फीसदी वोट महागठबंधन के पक्ष में पड़ा है। इसके अलावा, 55 फीसदी ओबीसी और ईबीसी ने एनडीए को और 24 फीसदी महागठबंधन के पक्ष में पड़ने की संभावना है।

लालू के वोटर पहली बार बीजेपी में हुए शिफ्ट

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में भाजपा-जेडीयू गठबंधन ने लगभग सभी प्रमुख जातिगत समूहों (मुस्लिमों को छोड़कर) में अपनी मजबूत पैठ बनाई है। इसका चुनाव परिणाम में असर दिखने की संभावना है। सर्वे के अनुसार बिहार में
लालू प्रसाद यादव की आरजेडी के परंपरागत वोटर पहली बार एनडीए में शिफ्ट होते दिख रहे हैं। हालांकि, बीजेपी इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी। लेकिन, बिहार में उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस दफा पहली बार बीजेपी लालू प्रसाद के वोट बैंक में सेंघमारी करते दिख रही है।

Updated on:
13 Nov 2025 09:41 am
Published on:
13 Nov 2025 09:41 am