Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव की तरह LJP(R) का शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 28 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। इसमें 22 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। इसमें एनडीए 189 और महागठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रही है। लोकसभा चुनाव की तरह LJP(R) विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन दिख रहा है। पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में 29 उम्मीदवार उतारे थे, एक का नामांकन रद्द हो गया था, 28 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें पार्टी के 22 प्रत्याशी आगे चल रही है। ये सभी अगर चुनाव जीतते हैं, तो लोजपा का बिहार विधानसभा चुनाव में स्ट्राइक रेट 75% रहने वाला है।
2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी का स्ट्राइक रेट 100% रहा था। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिली थी। 2024 में LJP (R) ने जमुई, हाजीपुर, वैशाली, नवादा, खगड़िया और समस्तीपुर लोकसभा सीटें जीती थीं।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(आर) को वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट पर जीत मिली थी। चिराग की पार्टी ने वर्ष 2020 का चुनाव अपने दम पर लड़ा था। चिराग ने किसी भी दल से कोई समझोता नहीं किया था। NDA गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने का उनको घाटा भी हुआ था। लोजपा को 135 सीटों पर 2020 में चुनाव लड़ी थी और पार्टी को 5.68% यानी लगभग 23.83 लाख वोट मिले थे। लेकिन, जीत सिर्फ एक सीट पर ही मिली थी। बेगूसराय की मटिहानी विधानसभा सीट पर लोजपा (आर) के प्रत्याशी को जीत मिली थी। बाद में वे भी पार्टी छोड़कर जदयू में चल गए थे।