पटना

बिहार विधानसभा चुनाव: विधानसभा अध्यक्ष समेत 10 विधायकों के टिकट काटे, दिग्गजों पर कैसे भारी पड़ गए नए चेहरे

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस बार दिग्गजों के सीट पर नए और युवा लोगों पर दांव लगाया है।पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा और कुम्हरार से संजय गुप्ता को टिकट दिया है। पटना साहिब सीट से पार्टी ने मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया है।
2 min read
Oct 14, 2025
Feature image

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई। पार्टी की ओर से जारी पहली लिस्ट में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव समेत 10 विधायकों के टिकट कट गए। विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की जगह पार्टी ने पटना सिटी से बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को मैदान में उतारा है। नंद किशोर पिछले 5 बार से इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे थे। पार्टी उनकी जगह अब रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया है। इसी प्रकार कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा की जगह पार्टी ने संजय गुप्ता को मौका दिया है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं।

जीत और जाति

बिहार विधानसभा चुनाव में इस दफा बीजेपी ने जाति और युवा जोश को प्रमुखता दी है। पार्टी की ओर से जारी आज पहली सूची में कुल 71 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने इस सूची में जातिगत समीकरण को ध्यान रखते हुए सबसे ज्यादा 17 ईबीसी (आर्थिक रूप से पिछड़े) कैंडिडेट्स को टिकट दिया है। इसके बाद 11 ओबीसी, 5 एससी, 1 एसटी और 9 महिलाओं को टिकट दिया है। बाकी सीटों पर पार्टी ने सवर्ण कैंडिडेट्स को मैदान में उतारा है। बीजेपी की ओर से जारी पहली लिस्ट में एक भी मुसलमान नहीं है।

दिग्गजों के सीट पर नए चेहरे

बीजेपी ने बिहार सरकार के मंत्री मोतीलाल प्रसाद का रिगा से टिकट काटा दिया है। पार्टी ने उनकी जगह बैद्यनाथ प्रसाद को टिकट दिया है। इसी प्रकार बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का पटना साहिब से टिकट कट गया। उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को टिकट मिला है। औराई से रामसूरत राय का टिकट काटकर रमा निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार अमरेंद्र प्रताप सिंह का टिकट पार्टी ने काट दिया है। कुम्हरार से अरुण सिन्हा का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने दिग्गजों के सीट पर नए चेहरे पर भरोसा जाता है।

रत्नेश कुशवाहा की चर्चा क्यों?

PM मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस लड़ने वाले वकील रत्नेश कुशवाहा को भी बीजेपी ने इस दफा टिकट दिया है। रत्नेश कुशवाहा को विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव का टिकट काट कर टिकट दिया है। रत्नेश कुशवाहा सरकारी वकील हैं, उन्होंने ही पीएम नरेंद्र मोदी की मां के AI वीडियो से जुड़ा केस पटना हाईकोर्ट में लड़ा था। इसके बाद पटना हाई कोर्ट ने इस AI वीडियो पर रोक लगा दी थी। कांग्रेस ने इस वीडियो को एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया था।

Updated on:
14 Oct 2025 08:21 pm
Published on:
14 Oct 2025 08:20 pm
Also Read
View All