
Holi Special Trains होली में बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को अपने घर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर रेलवे की ओर से कई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर चुकी है। लेकिन, इसके बाद भी होली में घर आने वालों को घर लौटने के लिए कन्फर्म टिकट के लिए मारा मारी करनी पड़ रही है। पटना जंक्शन समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों से गुजरने वाली लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। होली स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग खुलते ही वेटिंग शुरू हो जा रही है। जिसकी वजह से होली में बिहार से बाहर रहने वाले लोगों को अपने घर लौटने में परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि होली में घर आने के लिए कन्फर्म टिकट मिलना एक चुनौती बन गया है।
होली में पटना जंक्शन और दानापुर रेल मंडल की ओर आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में ‘नो रूम’ है। रेलवे की ओर से शुरू की गई होली स्पेशल ट्रेन में भी बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में ही वेटिंग लिस्ट लंबी हो जा रही है। 1 और 2 मार्च को दिल्ली से पटना आने वाली प्रीमियम ट्रेनों में सभी क्लास की सीटें फुल हैं। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजस राजधानी और आनंद विहार अमृतभारत, मुंबई-पाटलिपुत्र, पुणे-पटना और चेन्नई-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस में नो रूम है। इन ट्रेनों में तो तिल रखने तक की जगह नहीं है। यात्रियों की आखिरी उम्मीद अब तत्काल कोटा ही बचा है। तत्काल में टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों
के सामने अब अन्तिम उपाय जनरल डिब्बों बचा है।
नई दिल्ली और आनंद विहार रूट बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन
04070 / 04069 आनंद विहार-शेखपुरा
04054 / 04053 नई दिल्ली-बरौनी
04060 / 04059 नई दिल्ली-सुपौल
04010 / 04009 दिल्ली-सीतामढ़ी,
04014 / 04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार
04066 / 04065 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन
ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
रेलवे ने इसके साथ ही जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651 / 04652) की परिचालन 1 मार्च से 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पंजाब में रह रहे मिथिलांचल के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
09031/09032 उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल ट्रेन (डीडीयू–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर) मार्ग से गुजरेगी।
22 फरवरी से 29 मार्च यह ट्रेन प्रत्येक रविवार चलेगी। यह ट्रेन उधना से 11:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे डीडीयू, 14:15 बजे पाटलिपुत्र, 17:10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 20:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड–उधना स्पेशल)
23 फरवरी से 30 मार्च तक यह ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड से रात में 21:45 बजे खुलेगी।24 फरवरी को दिन 00:25 बजे ये ट्रेन मुजफ्फरपुर, 02:15 बजे पाटलिपुत्र, 05:40 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 15:00 बजे उधना पहुंचेगी।
09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के परिचालन का होली स्पेशल ट्रेन के रूप में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल)
06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को
ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल)
09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में संचालित होंगी।