17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Special Trains: होली पर बिहार के यात्रियों को बड़ी सौगात, 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Holi Special Trains: होली में बिहार के बाहर रहने वाले लोगों को अपने घर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

2 min read
Google source verification
Holi Special Trains: होली में घर जाना हुआ आसान, पटना तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा शेड्यूल...

Holi Special Trains रेलवे ने होली में बिहार से बाहर रहने वालों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रवासियों को होली में घर आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर रेलवे ने नौ जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल गाड़ियों को चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि त्योहार के दौरान यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के उदेश्य से यह फैसला किया गया है। जो कि विभिन्न रूटों पर संचालन किया जाएगा, जिनमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

होली स्पेशल ट्रेन

09031/09032 उधना–हसनपुर रोड–उधना स्पेशल ट्रेन (डीडीयू–पाटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर) मार्ग से गुजरेगी।

ट्रेन संख्या 09031 (उधना–हसनपुर रोड स्पेशल)

22 फरवरी से 29 मार्च यह ट्रेन प्रत्येक रविवार चलेगी। यह ट्रेन उधना से 11:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे डीडीयू, 14:15 बजे पाटलिपुत्र, 17:10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए 20:00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09032 (हसनपुर रोड–उधना स्पेशल)

23 फरवरी से 30 मार्च तक यह ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को हसनपुर रोड से रात में 21:45 बजे खुलेगी।24 फरवरी को दिन 00:25 बजे ये ट्रेन मुजफ्फरपुर, 02:15 बजे पाटलिपुत्र, 05:40 बजे डीडीयू रुकते हुए तीसरे दिन 15:00 बजे उधना पहुंचेगी।

गांधीधाम–भागलपुर होली स्पेशल

09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के परिचालन का होली स्पेशल ट्रेन के रूप में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 09451 (गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल)

06 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को

ट्रेन संख्या 09452 (भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल)

09 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित समय एवं ठहराव के अनुसार होली स्पेशल के रूप में संचालित होंगी।

कोलकाता से बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन

कोलकाता रूट पर रेलवे की ओर से हावड़ा जंक्शन-रक्सौल, सियालदह स्टेशन-मधुबनी और कोलकाता-मधुबनी के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया है। इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार, झारखंड और राजस्थान के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

03043 / 03044 और 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलेगी।

03183 / 03184 सियालदह-मधुबनी स्पेशल।

03185 / 03186 और 03187/03188 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा मार्ग से परिचालित होंगी।

08753/08754 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल
 03007 / 03008 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल

नई दिल्ली और आनंद विहार रूट बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेन

04070 / 04069 आनंद विहार-शेखपुरा

04054 / 04053 नई दिल्ली-बरौनी

04060 / 04059 नई दिल्ली-सुपौल

 04010 / 04009 दिल्ली-सीतामढ़ी,
04014 / 04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार
 04066 / 04065 आनंद विहार-खोरधा रोड जंक्शन

ये ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, गया, गोमो और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की समय बढ़ी

रेलवे ने इसके साथ ही जयनगर-अमृतसर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस (04651 / 04652) की परिचालन 1 मार्च से 31 मार्च तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पंजाब में रह रहे मिथिलांचल के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।