पटना

सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड, बहाने से पति को ले गई कॉलेज और फिर…

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक दुल्हन अपनी शादी के अगले ही दिन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दुल्हन अपने पति को कॉलेज डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बहाने अपने साथ ले गई, उसे कॉलेज गेट पर छोड़ दिया और पिछले दरवाजे से अपने प्रेमी के साथ भाग गई। वह अपने ससुराल से लाखों के गहने और एक लाख रुपये कैश भी ले गई।

2 min read
Feb 26, 2026
प्रेमी के साथ भागती दुल्हन (फोटो- AI)

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दुल्हन शादी के ठीक एक दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। आरोप है कि वह लाखों रुपये के गहने और कैश भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद दूल्हा और उसका परिवार गहरे सदमे में है, जबकि शादी और भागने की बात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

‘क्यों न आप पर ही केस किया जाए…’ NEET छात्रा केस में कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, मुख्य आरोपी की बेल रिजेक्ट

धूमधाम से हुई शादी

यह पूरी घटना तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मंझार गांव की है, जहां के रहने वाले भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को धूमधाम से हुई थी। भानु ने संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इंद्रगाछी निवासी बच्चा शर्मा की बेटी लक्की से शादी की थी। दोनों परिवारों ने शादी में खूब खर्च किया। 21 फरवरी को लकी विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई। जहां परिवार नई बहू के आने की खुशी मना रहा था, वहीं लकी के मन में कुछ और ही चल रहा था।

कॉलेज का बहाना कर घर से निकली

लक्की 21 फरवरी की रात अपने ससुराल में ही रही। सुहागरात की अगली सुबह यानी 22 फरवरी को उसने अपने पति भानु से एक खास रिक्वेस्ट की। लक्की ने अपने पति को बताया कि उसे एग्जाम से जुड़े कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने के लिए तुरंत कॉलेज जाना है। सीधे-सादे पति ने अपनी पत्नी के करियर के बारे में सुनकर तुरंत हां कर दी।

कॉलेज गेट पर इंतजार करता रहा पति, प्रेमी संग दुल्हन फरार

भानु शर्मा अपनी नई-नवेली दुल्हन को अपनी बाइक पर LND कॉलेज ले गया। जहां लक्की ने अपने लवर सुजीत को पहले ही बुला लिया था। भानु को कॉलेज के मेन गेट पर इंतजार करने के लिए कहने के बाद, लक्की कैंपस के अंदर चली गई। पति घंटों बाहर इंतजार करता रहा, इस उम्मीद में कि उसकी पत्नी अपना काम खत्म करके वापस आ जाएगी। लेकिन लक्की अपने लवर सुजीत के साथ कॉलेज के पिछले दरवाजे से भाग चुकी थी।

परिवार ने ढूंढा, लेकिन नहीं मिली लक्की

जब दुल्हन काफी देर तक वापस नहीं आई, तो भानु परेशान होकर कॉलेज के अंदर गया। उसने वहां अपनी पत्नी को ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता न चलने पर वह टूट गया। थक-हारकर वह घर लौटा और अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। फिर दोनों परिवारों ने अपने-अपने तरीके से ढूंढना शुरू किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में, बुधवार को पुलिस स्टेशन में लिखकर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस अब दुल्हन और उसके प्रेमी सुजीत की तलाश कर रही है।

गहने और कैश ले जाने का आरोप

दूल्हे पक्ष का आरोप है कि दुल्हन शादी के गहने पहनकर चली गई और घर से करीब 1 लाख रुपये कैश और दूसरा कीमती सामान भी ले गई। परिवार का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। शादी के तुरंत बाद भागने की योजना बनाई गई थी।

सदमे में है दूल्हा

इस घटना से दोनों परिवार गहरे सदमे में हैं। दूल्हा भानु पेशे से ड्राइवर है, अब समाज में बदनामी के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहा है। स्थानीय लोग इस घटना पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। बताया गया है कि दुल्हन की मां आंगनवाड़ी सेविका हैं और लक्की खुद एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं।

ये भी पढ़ें

Video: न लग्जरी कार न DJ, 32 बैलगाड़ियों पर निकली करोड़पति के बेटे की बारात; बिहार में अनोखी शादी
Published on:
26 Feb 2026 03:25 pm
Also Read
View All