पटना

महिला ने पति के साथ डाली Rose Day की रील, वायरल होते ही घर पहुंच गई पुलिस, FIR दर्ज

बिहार के मुंगेर जिले में सोशल मीडिया पर Rose Day का वीडियो डालना एक महिला और उसके पति को महंगा पड़ गया। जैसे ही शराब के साथ वीडियो वायरल हुआ, पुलिस एक्शन में आ गई।
2 min read
Feb 13, 2026
बिहार में महिला को रील डालना पड़ा भारी
पति को गुलाब देती महिला (वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब)

सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब लोगों को जेल तक पहुंचा रहा है। ताजा मामला बिहार के मुंगेर का है, जहां कंचन देवी नाम की एक महिला का वीडियो पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में महिला अपने पति को शराब देती दिख रही है। इसके अलावा, उसकी एक और फोटो भी वायरल हुई, जिसमें वह हथियार पकड़े हुए दिख रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला के घर पर छापा मारा और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

गुलाब के साथ शराब

वायरल वीडियो 7 फरवरी यानी Rose Day का बताया जा रहा है। कंचन देवी ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर एक रील शेयर की, जिसमें वह मुस्कुराते हुए अपने पति को गुलाब देती है। हालांकि, चौंकाने वाली बात तो तब हुई, जब कुछ ही देर बाद, वह अपने पति को शराब की एक बोतल थमाती है और उसे एक गिलास में डालकर परोसती नजर आती हैं। चूंकि बिहार में शराब पर पूरी तरह से रोक है, ऐसे में प्रतिबंधित पदार्थ का यह पब्लिक में प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है।

ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ फोटो

मामला सिर्फ शराब तक ही सीमित नहीं रहा। इस रील के बाद, कंचन देवी की एक और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई, जिसमें वह एक ब्यूटी पार्लर के अंदर पिस्टल के साथ पोज देती दिख रही थीं। इस फोटो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। हथियारों का पब्लिक में प्रदर्शन और शराबबंदी कानून के उल्लंघन ने महिला को कानूनी मुश्किल में डाल दिया। मामले में जांच की कमान खुद एसपी ने संभाली।

हथियार के साथ महिला (फोटो-इंस्टाग्राम)

SP के निर्देश पर स्पेशल टीम ने छापा मारा

मुंगेर SP सैयद इमरान मसूद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई। पुलिस टीम ने कंचन देवी की पहचान की और उनके घर पर छापा मारा। जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ कि फोटो में दिख रही पिस्टल कंचन देवी की नहीं, बल्कि दीनदयाल चौक के रहने वाले विशाल कुमार का लाइसेंसी हथियार था।

हथियार रखने वाले पर भी FIR

मुंगेर पुलिस ने साफ किया है कि भले ही कोई हथियार लाइसेंसी हो, लेकिन उसे किसी गैर-कानूनी व्यक्ति को इस्तेमाल करने देना या सोशल मीडिया पर दिखाना आर्म्स एक्ट का गंभीर उल्लंघन है। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने पुष्टि की कि कंचन देवी और हथियार के मालिक विशाल कुमार दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब लाइसेंस रद्द करने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Updated on:
13 Feb 2026 11:04 am
Published on:
13 Feb 2026 09:57 am
Also Read
View All
तेज प्रताप यादव ने बिहार के मंत्री पर लगाया युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बोले- 25 लाख देकर दबाया केस, वीडियो निकलवा रहे हैं

पटना में धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, पूछा- प्रधानमंत्री जी बच्चों के मन की बात कब सुनेंगे? राहुल-तेजस्वी से मांगा समर्थन

दिल्ली में AICC दफ्तर के सामने धरना देंगे बिहार कांग्रेस के नेता, आनंद माधव बोले- 10 महीने से नहीं हुई सुनवाई, अब आर-पार की लड़ाई

Gaya Darbhanga Expressway: बिहार में बन रहा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली से दरभंगा का सफर 12 घंटे और पटना 10 घंटे में, इन 7 जिलों को होगा सीधा फायदा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता, आवास के बाहर जुटे लोगों का किया जिक्र, केंद्र-राज्य सरकार से मांगी पर्याप्त सुरक्षा