
सीएम नीतीश कुमार और राजद विधायक भाई वीरेंद्र
Bihar News: बिहार विधानसभा में बजट सेशन के आठवें दिन गुरुवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीनियर RJD नेता भाई वीरेंद्र के बीच व्यक्तिगत छींटाकशी शुरू हो गई। मौका था मनेर के पानी में आर्सेनिक के मुद्दे पर चर्चा का, लेकिन चर्चा मुख्यमंत्री की सेहत और MLA के स्वेटर तक पहुंच गई। जिसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कूद पड़े।
मनेर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक भाई वीरेंद्र मनेर के पानी में जहर (आर्सेनिक) घुलने का मुद्दा उठा रहे थे। उन्होंने इस विषय पर सरकार से जवाब मांगा और फिर सरकार ने जवाब दिया। लेकिन, भाई वीरेंद्र संतुष्ट नहीं हुए और उन्हें सरकार के जवाब को 'भेदपूर्ण' बताया।भाई वीरेंद्र ने कहा कि मंत्री तैयारी करके नहीं आए थे। उन्होंने पूछा कि जांच कब करवाई गई तारीख बताया दीजिए। ये बात दीजिए की पानी में कितना आर्सेनिक मिला।
भाई वीरेंद्र के सवाल पर मंत्री ने जवाब दिया कि जांच 9 फरवरी को हुई थी। भाई वीरेंद्र ने कहा कि अधिकारी मंत्री को गलत जानकारी दे रहे हैं। वहां के लोग आर्सेनिक वाले पानी से परेशान हैं। इस पर स्पीकर प्रेम कुमार ने कहा, "आप ठीक हैं, है ना? आप पर आर्सेनिक का असर नहीं हुआ है न।" इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें टोका, उनके स्वेटर की ओर इशारा किया और पूछा, "इतना सारा कपड़ा क्यों पहने हुए हैं?"
मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर भाई वीरेंद्र चुप नहीं रहे। उन्होंने तपाक से जवाब दिया, "आपने ही तो दिया है (स्वेटर), पिछली बार भी तो आप ही दिए थे। आप दिए हैं तब तो मैं पहन रहा हूं। आप बड़े भाई हैं और मैं छोटा भाई हूं। आप छोटे भाई को देकर भूल जाते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि आपको अपनी दवा समय पर लेनी चाहिए। आप समय पर ले रहे हैं, है ना? समय पर दवा नहीं खाते हैं तो भूल जाते हैं।"
इस बीच, डिप्टी CM सम्राट चौधरी बचाव में आए और कहा, "CM को सिर्फ आपकी सेहत की चिंता है। इतनी ठंड नहीं है कि आप इतने कपड़े पहन रहे हैं। कम कपड़े पहनिए।" सम्राट चौधरी ने भाई वीरेंद्र के आर्सेनिक वाले सवाल का भी जवाब देते हुए कहा, "आप सिर्फ जांच करवाना चाहते हैं या साथ में जाकर जांच करवाना चाहते हैं? बस बता दीजिए, जांच होगा।"
Updated on:
12 Feb 2026 12:46 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:46 pm
