पटना

‘दुनिया में सही-गलत कुछ नहीं…’, खामेनेई की मौत पर बोले खान सर, बताया इजराइल की मोशाद कैसे करती है ‘साइलेंट मर्डर’

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत और इजराइल की इंटेलिजेंस एजेंसी 'मोसाद' के काम करने के तरीके पर पटना के मशहूर टीचर खान सर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Mar 02, 2026
Khan Sir News
खान सर (फोटो- Khan Sir Instagram)

Iran-Israel War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इज़राइली हमले में मौत के बाद जहां वैश्विक राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है, वहीं पटना के जाने-माने टीचर खान सर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने न सिर्फ इस जंग के पीछे की डिप्लोमेसी बताई, बल्कि इजराइल की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के मारने के स्टाइल के बारे में भी ऐसे खुलासे किए, जिससे स्टूडेंट्स हैरान रह गए।

खामेनेई की मौत पर खान सर ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में खान सर यह कहते हुए दिख रहे हैं कि इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में नैतिकता की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, "अयातुल्ला अली खामेनेई मारा गया, लेकिन क्या दुनिया कुछ कर पाई? इसलिए इस दुनिया में कुछ भी सही या गलत नहीं है। यह सब पावर और फ़ायदों का खेल है। दुनिया के सबसे बड़े हथियार डीलर ही, दुनिया में शांति की बात करते हैं।"

खान सर ने सीधे अमेरिका, ब्रिटेन और रूस का नाम लेते हुए कहा कि अगर दुनिया में कहीं भी हमला होता है या गोली चलती है, तो ये देश जिम्मेदार हैं। इन देशों की फैक्ट्रियों में बनी बंदूकें और गोलियां ही इन युद्दों में इस्तेमाल होती हैं और मजे की बात देखिए कि यही देश दुनिया में सबसे सीधे कहलाते हैं।

खान सर ने मोसाद और इजराइल के बारे में क्या कहा?

एक और वीडियो में, खान सर ने इज़राइल की इंटेलिजेंस एजेंसी, मोसाद के बारे में बात की और बताया कि कैसे वे अपने दुश्मनों को "अदृश्य" तरीके से खत्म करते हैं। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। खान सर के मुताबिक, इजराइल ने एक बार दुश्मन को मारने के लिए उसके होटल के कमरे में टूथपेस्ट बदल दिया था। जासूसों ने सफाई करने वाले स्टाफ से दोस्ती कर ली और ओरिजिनल टूथपेस्ट की जगह एक केमिकल पेस्ट लगा दिया, जिसका असर दो दिन बाद होना था।

खान सर ने बताया कि दांत ब्रश करते समय, केमिकल उस व्यक्ति के शरीर में चला गया, और दो दिन बाद, उस व्यक्ति की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। दुनिया को लगा कि यह एक नेचुरल मौत है, लेकिन इसके पीछे मोसाद का हाथ था।

अपनी Google हिस्ट्री डिलीट करो…

क्लास के दौरान, खान सर ने मजॅकक में स्टूडेंट्स को सिक्योरिटी एजेंसियों की सतर्कता के बारे में चेतावनी देते हुए कहा, "अगर कोई कभी तुम लोगों को पकड़ लेता है या कुछ होता है, तो वे सबसे पहले तुम्हारी Google हिस्ट्री डिलीट करेंगे। इसलिए, हमेशा अपनी Google हिस्ट्री डिलीट करो, भाई।" खान सर की इस बात पर क्लास में स्टूडेंट्स हंस पड़े।

लड़कियों को दी खास सलाह

क्लास में हंसी-मजाक के बीच खान सर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए एक चुटकुला भी सुनाया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को किसी को मारने के लिए जहर या हथियार की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मारना है, तो सुबह-सुबह उसके सिरहाने बिना मेकअप के खड़ी हो जाना। वो उठते ही डर के मारे खत्म हो जाएगा। ये आपके पास नेचुरल तंत्र है।

आखिर में शांति का पाठ

खान सर ने इज़राइल और अमेरिका की स्ट्रेटेजी पर डिटेल में बात की, लेकिन वीडियो के आखिर में उन्होंने नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी की जान लेना कभी सही नहीं होता। अगर कोई झगड़ा बढ़ जाए, तो चले जाना बेहतर है, लेकिन हिंसा और आतंकवाद का रास्ता तबाही की ओर ले जाता है।

Updated on:
02 Mar 2026 02:42 pm
Published on:
02 Mar 2026 02:42 pm