1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ईरान बर्बाद हुआ तो भारत…’, खाड़ी देशों में तनाव के बीच खान सर का वीडियो वायरल; बोले-ऊपर खुदा, नीचे इजराइल

Iran-Israel war: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच, खान सर एक बार फिर अपनी बेबाक बातों के लिए सुर्खियों में हैं। ईरान पर US और इजराइल के हमलों के बाद, खान सर के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Mar 01, 2026

Iran-Israel War, khan sir video

पटना के चर्चित शिक्षक खान सर

Iran-Israel war: ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में तनाव चरम पर है। इस बीच, पटना के जाने-माने टीचर खान सर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में खान सर भारत के राष्ट्रीय हितों (National Interests) को सर्वोपरि रखते हुए ईरान के साथ भारत के संबंधों को समझाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वे सस्ते पेट्रोल और जियोपॉलिटिकल रास्तों पर भी बात कर रहे हैं।

भारत के लिए ईरान का बचना क्यों जरूरी?

पहले वायरल वीडियो में, खान सर बताते हैं कि भारत की इकॉनमी और कनेक्टिविटी के लिए ईरान क्यों जरूरी है। खान सर कहते हैं, "हम नहीं चाहते कि ईरान बर्बाद हो। ईरान से हमें सस्ता पेट्रोल मिल जाता है और सबसे बड़ी बात यह है कि वह हमसे नकद पैसे के बजाय कोलकाता से सामान खरीद लेता है। यह व्यापार भारत के लिए बहुत फायदेमंद है।"

खान सर ने एक मैप के जरिए समझाया कि अगर भारत अफगानिस्तान, मिडिल ईस्ट, सेंट्रल एशिया, रूस और यूरोप तक पहुंचना चाहता है, तो ईरान ही एकमात्र सेफ रूट (चाबहार पोर्ट) है। वे सवालिया लहजे में आगे कहते हैं, "अगर ईरान भी सीरिया और इराक की तरह तबाह हो गया, तो भारत का व्यापारिक मार्ग कहां जाएगा? हम जाएंगे कहां?"

खान सर के मुताबिक, रूस से तेल आने में बहुत समय और दूरी लगती है, लेकिन ईरान हमारे बहुत करीब है और इमरजेंसी में पेट्रोलियम का सबसे भरोसेमंद सोर्स बन सकता है। खान सर कहते दिख रहे हैं कि ईरान भारत के लिए एक जरूरी देश है। उनका कहना है कि अगर ईरान सीरिया और इराक की तरह तबाह हो गया, तो यह भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

वीडियो में, खान सर ने साफ किया कि भारत की विदेश नीति किसी धर्म या विचारधारा पर नहीं, बल्कि देश के हित पर आधारित है। उन्होंने तुर्की का उदाहरण देते हुए कहा कि जो देश पाकिस्तान का पक्ष लेते हैं, हम उनकी तारीफ क्यों करें? लेकिन ईरान हमारे लिए 'बढ़िया' है क्योंकि वह हमारे आर्थिक और कूटनीतिक रास्तों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, "जो भी हमारे देश के लिए अच्छा है, हम उनके लिए अच्छे हैं। वे हमारे प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत करते हैं। हम उनके राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं और उनका सम्मान करते हैं।"

57 मुस्लिम देश… ऊपर खुदा, नीचे इजराइल

इसी मुद्दे पर एक और वायरल वीडियो में, खान सर इजराइल और मुस्लिम देशों पर कमेंट करते दिख रहे हैं। अपने खास अंदाज में वे कहते हैं, "दुनिया के 57 मुस्लिम देश आखिर किससे डरते हैं? ये देश ऊपर खुदा से और नीचे इजराइल से डरते हैं। इजराइल की ताकत इतनी है कि अगर ये 57 देश एक साथ मिल भी जाएं, तो वह सबको एक ही दिन में मार के सुला देगा।"

सोशल मीडिया चर्चा क्यों हो रही है?

अब जब खाड़ी देशों में तनाव चरम पर है और ईरान-इजराइल के बीच युद्ध छिड़ चुका है, तो लोग खान सर का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि खान सर ने बहुत पहले ही बता दिया था कि अगर ईरान अस्थिर होता है, तो भारत की तेल सप्लाई और सेंट्रल एशिया तक पहुंच पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वीडियो शेयर करके लोग कह रहे हैं कि जो कोई भी ईरान को हारते हुए देखना चाहता है, उसे यह देखना चाहिए। ईरान से दोस्ती भारत के लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि इससे हमें कई पोर्ट और देशों तक पहुंच मिलती है।